समाचार पाटन दुर्ग प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल। पाटन ।छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा तीजा मिलन समारोह का भब्य आयोजन रविवार को कुर्मी भवन पाटन में युगल आडिल राजप्रधान मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती छाया वर्मा पूर्व राज्य सभा सांसद,अध्यक्षता श्रीमती रंजना वर्मा महिला अध्यक्ष कुर्मी समाज पाटन राज, अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती सत्यभामा परगनिहा राजप्रधान धमधा राज,श्रीमती सुनीता वर्मा राजप्रधान बलौदाबाजार राज,विशेष अतिथि के रूप में जय श्री वर्मा, संरक्षक महिला कार्यकारिणी पाटन राज एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, राजेश्वरी वर्मा समाज सेविका सहित दसो राज के महिला प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज,स्वामी आत्मानंद जी महाराज,डॉ. खूबचंद बघेल, भारतमाता एवं शिव जी के छायाचित्रों की पूजा अर्चना एवं राजगीत के साथ किया गया। तीज क्वीन का ताजदुर्ग रियल एस्टेटपाटन रियल एस्टेट महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया जिसमें- तीज क्वीन का ताज सरस कश्यप (अखरा) प्रथम, दिव्या बंछोर (पाटन)द्वितीय, कामिनी धुरन्धर खोरपा तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुष्पा वर्मा अखरा, आलता प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या बंछोर पाटन, द्वितीय दानेश्वरी कश्यप अखरा, एवं व्यंजन प्रतियोगिता प्रथम उर्वशी वर्मा देवादा द्वितीय स्थान पर तेजेश्वरी बंछोर अखरा सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया और साथ ही छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को जिसमें ऋचा वर्मा अमलेश्वर उद्घोषक आकाशवाणी रायपुर,अर्चना धुरंधर रानीतराई थाना प्रभारी महिला थाना रायपुर, सीमा वर्मा अमलेश्वर अधिवक्ता, दिपाली वर्मा मटंग ,माड्यूलिंग एवं पत्रकारिता, छाया वर्मा परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास पाटन, शिक्षा के क्षेत्र में पुष्पा वर्मा,कृषि के क्षेत्र में प्रभा वर्मा पंदर को शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) मीडिया प्रभारी (रायपुर राज) राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8689975743. संपर्क करें Post Views: 223 Post navigation लघु उद्योग दिवस पर राष्ट्रिय अध्यक्ष मान.मनोज कुमार वर्मा स्वतंत्र जी ने देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ बनाने के लिए लघु एवं कुटीर उद्योग लगाने की और स्वदेशी सामान को महत्व देने की सलाह दी। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) रसोईया संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नीलू ओंगरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की टीम ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से उनके कार्यालय में महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती लता बंजारे, आरंग ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती फुलबाई कुर्रे एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।