माचार प्रथम 10तक न्यूज रायपुर छत्तीसगढ़ आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को रसोईया संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल की टीम ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, जो कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं, से उनके कार्यालय में महत्वपूर्ण मुलाकात की। आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को रसोईया संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल की टीम ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, जो कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं, से उनके कार्यालय में महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीमती नीलू ओगरे, प्रदेश अध्यक्ष, रसोईया संगठन ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती लता बंजारे, आरंग ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती फुलबाई कुर्रे एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी को संगठन की प्रमुख मांगों से अवगत कराया, जिन पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है: १. भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार 50% आरक्षण: भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में रसोइयों के पदों को 50% आरक्षण देने का वादा किया गया था। इस वादे को शीघ्र जाए। २. अंशकालिक से पूर्णकालिक नियमितीकरण: वर्तमान में अंशकालिक आधार पर कार्यरत रसोइयों को पूर्णकालिक एवं नियमित किया जाए, जिससे उन्हें स्थायित्व और समुचित वेतनमान मिल सके। ३. ड्रेस कोड की व्यवस्था: सभी रसोइयों के लिए एक समान ड्रेस कोड की व्यवस्था की जाए, जो उनकी पहचान बने और कार्य के दौरान सुरक्षा एवं स बनाए रखने में सहायक हो। ४. बच्चों की संख्या कम होने पर अनियंत्रित बर्खास्तगी पर रोक: कई स्कूल केंद्र बच्चों की संख्या कम होने के आधार पर रसोइयों को अनियंत्रित तरीके से हटाया जा रहा है। इस प्रथा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और सेवा सुरक्षा का प्रावधान किया जाए। माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और इन मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ शीघ्र विचार-विमर्श करके उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने रसोइयों के कल्याण और उनकी समस्याओं के निवारण हेतु पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। रसोईया संगठन माननीय मंत्री जी के इस सकारात्मक रुख का स्वागत करता है और आशा व्यक्त करता है कि शीघ्र ही इन मांगों पर उठाए जाएंगे। मनोज वर्मा ( स्वतंत्र) (प्रधान संपादक) प्रथम 10तक न्यूज 8689975743 Post Views: 47 Post navigation *छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा तीजा मिलन समारोह का हुआ भव्य एवं जबर्दस्त आयोजन आयोजन* – मॉडल समीक्षा म्हात्रे की मिला बेस्ट मॉडल का खिताब । अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों हुई सम्मानित।