प्रथम 10तक न्यूज एवं पोर्टल
समाचार मुंबई महाराष्ट्र

oplus_2081

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) , छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने मुम्बई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर आरोपियों पर ठोस कार्यवाही करने की जरूरत बताते हुए। श्री स्वतंत्र ने कहा हम पत्रकारों को पूरे देश भर में एकजूट होकर ताक़त दिखाने की जरूरत है। आज हम एक ऐसे विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं जो हमारे समाज के लिए बहुत ही चिंताजनक है। पत्रकारों पर हो रहे हमले न केवल उनकी स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि हमारे समाज के मूल्यों और लोकतंत्र के लिए भी एक बड़ा खतरा हैं।

हम पत्रकारों को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन यह सिर्फ़ कागजों सिमट कर रह गया है आए दिन पत्रकारों पर हमले ,धमकी , फर्जी धारा लगाकर पुलिस कार्यवाही किया जा रहा है इसे सरकार नजर अंदाज कर रही है। हम पत्रकारों का काम समाज को सूचित करना और जागरूक करना है। हम पत्रकार हमारे समाज के सजग प्रहरी हैं, जो हमें सच्चाई और तथ्यों के बारे में बताते हैं। लेकिन आजकल, पत्रकारों को अपने काम के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्हें हमलों, धमकियों और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, जो हम पत्रकारों के लिए बहुत ही खतरनाक है।

इन हमलों के पीछे के कारणों में से एक है हम पत्रकारों की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश। कुछ लोग नहीं चाहते कि हम पत्रकार सच्चाई को उजागर करें और समाज को जागरूक करें। वे पत्रकारों को डराने और धमकाने की कोशिश करते हैं, ताकि वे अपने काम को ठीक से न कर सकें।

लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम पत्रकारों की स्वतंत्रता समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम पत्रकार समाज को सच्चाई का आईना दिखाने का काम करते है और समाज को जागरूक करते हैं। इसलिए, हम पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए शासन और प्रशासन को सुरक्षा कानून देश भर में जल्द लागू करने की जरूरत है।

हमारे पत्रकार साथियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ हमें सभी राज्यों के पत्रकों को एक जुट होकर देश भर में एक साथ आवाज उठानी चाहिए और सरकार से मांग करनी चाहिए कि वे हम पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पत्रकारों को अपने काम के लिए स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण मिले।
*आइए, हम सब पत्रकार मिलकर पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए लड़ें और समाज को एक बेहतर दिशा में ले जाने के लिए काम करें*

श्रीमती क्षमा गर्ग
संवाददाता नवी मुंबई महाराष्ट्र ।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed