प्रथम 10तक न्यूज



समाचार मुंबई, [6 फरवरी को ] – अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया जी का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया। नवी मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में, तोगड़िया जी ने विभिन्न हनुमान चालीसा केंद्रों का दौरा किया और संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस अवसर पर, तोगड़िया जी ने हिंदू समाज से मंदिरों से जुड़ने और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा ( स्वतंत्र) ने बताया कि डॉ. तोगड़िया जी के नेतृत्व में, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदू समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। उनके विचार और कार्य हमें प्रेरित करते हैं और हमें हिंदू समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. तोगड़िया जी मुंबई में लगातार दौरा कर रहा है और अपनों के बीच में जाकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए अग्रसर अपना योगदान दे रहे है।
इस अवसर पर महिला समाज सेवी श्रीमती संगीता शेट्टे जी ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉ.तोगड़िया जी हमारे लिए और हमारे देश के लिए आदर्श है जिन्होंने हमेशा हिंदुओं की हित के बारे में सोचते है और उन पर अमल भी करते है उन्होंने जो देश के हित के लिए काम करने का बीड़ा उठाया है उसमें हम सभी को सहभागी होना चाहिए । श्रीमती संगीता शेट्टे ने कहा कि आज मुझे मेरे परिवार और मेरी महिला टीम को उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ उसके लिए हम उनका आभारी है।कि हमे उनके साथ रहकर काम करने का मौका मिला और आगे निरंतर कम करने का मौका मिलेगा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed