प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल समाचार अंधेरी पश्चिम मुंबई 9303754289 मुंबई, फिल्म प्रोड्यूसर & समाजसेवी बृजमोहन शर्मा को प्रतिष्ठित प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई के मेयर हाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में एसीपी संजय पाटिल , श्रीमती सुंदरी ठाकुर आयोजक तेजेंदर सिंह एस जडेजा (तेजुबा) ने बृजमोहन शर्मा को ट्रॉफी प्रदान की। आयोजक जेबीटी प्रोडक्शन डायरेक्टर तेजेन्द्र सिंह जडेजा तेजुबा ने बताया की प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड के चौथे सीजन का आयोजन मायानगरी मुंबई में किया गया। आयोजन में एंटरटेनमेंट जगत के साथ साथ सामाजिक और मीडिया के क्षेत्र ने सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश भोपाल लटेरी के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर और समाजसेवी बृजमोहन शर्मा जी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री तेजेंदर सिंह एस जडेजा ( तेजुबा) ने बताया श्री शर्मा जी को उनकी फिल्म जगत और उलेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार व उपाधियां मिल चुकी है। देश भर में विगत तीन दशको से फिल्म जगत और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय रूप से सक्रिय रहे है। इस दौरान आपने कई प्रादेशिक व संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया और अभी भी कई बड़े संगठनों में वैधानिक पद पर कार्य कर रहे है श्री शर्मा अभी भोपाल में निवासरत है और बहुत ही कम समय में उन्होंने मुंबई में ही नहीं वरन् पूरे देश भर में फिल्मों के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बना चुके है। इस पर सम-सामयिक विषयों पर अपनी उपस्थिति बनाये हुए है। सम्मानित होने पर श्री शर्मा ने कहा कि जब तक लोग और संस्थाएं पत्रकारों को प्रोत्साहित करते रहेगें, पत्रकारिता अपनी प्रासंगिकता सार्थक करते रहेगी। उन्होंने आयोजनकर्ताओं के साथ ज्यूरी का भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ ( तेजुबा) के सुपुत्र पुष्प राज सिंह टी जडेजा जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) प्रधान संपादक प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेल IHRCCO INDIA 8689975743 Post Views: 7 Post navigation *छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में गौमाता ने तीन बच्चों को दिया जन्म प्रदेश अध्यक्ष राजपूत जी ने दिया बधाई*