प्रथम १० न्यूज़ पंचूराम ध्रुव बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ* *कोंडागांव, 27 अप्रैल 2026/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर पहुंचकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से बातचीत करते हुए उनकी तैयारी की स्थिति की जानकारी ली और मेहनत एवं लगन के साथ परीक्षा की तैयारी की सलाह दी। *एसपी ने साझा किए सफलता के मंत्र* पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने किस प्रकार तैयारी कर इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने लिखित परीक्षा के लिए निरंतर अभ्यास करने, प्रत्येक टेस्ट के बाद उसका विश्लेषण करने तथा गलतियों को सुधारने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने हर टेस्ट में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे विषयों की समझ बेहतर होती है और तैयारी अधिक प्रभावी बनती है। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे। मनोज वर्मा (स्वतंत्र ) प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेल 9303754289 Post Views: 16 Post navigation लटेरी भोपाल मध्य प्रदेश के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर & समाजसेवी बृजमोहन शर्मा को मुम्बई के अंधेरी में प्रतिष्ठित प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित l IHRCCO सुप्रीमों मोहित नवानी जी से राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) मनोज वर्मा ( स्वतंत्र) ने दिल्ली में की अहम मुलाक़ात एवं चर्चा।