Author: Team manoj

प्रेस विज्ञप्ति हनुमान जन्मोत्सव पर करणी सेना परिवार द्वारा की जाएगी – खारुन गंगा महाआरती दिनांक 23 अप्रैल 2024 | मंगलवार को संध्या 05 बजे से चैत्र पूर्णिमा के दिन करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बनारस की तर्ज पर महादेव घाट रायपुर दीपकों की रौशनी से जगमगा उठेगा और निरंतर क्रम में 18वीं बार की जाएगी खारुन गंगा महाआरती। यह महाआरती दिसंबर 2022 से शुरु होकर प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को अबाध रूप से रायपुर के महादेव घाट में संपन्न होती आ रही है जिसमें प्रति माह बृहद संख्या में श्रद्धालु मन में आस्था और विश्वास लेकर माँ खारुन गंगा मैया और बाबा हटकेश्वर महादेव की वंदना के संकल्प के साथ एकत्रित होते हैं। श्री तोमर द्वारा आरंभ की गई यह परंपरा एक मासिक लोकपर्व के रूप में जन आकर्षण का केंद्र बन चुकी है जिसमें हर माह श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इसके सफ़ल होने का प्रमाण स्वयं प्रदर्शित करती है। इस माह भी श्री तोमर ने अपनी पूरी टीम से साथ शहर भर के सनातनी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि चैत्र पूर्णिमा की इस संध्या पर महादेव घाट में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में खारुन गंगा महाआरती के लिए उपस्थित होवें और भारत की समस्त नदियों को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ पुण्यलाभ के भागी बनें।

*भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ शासन शिक्षा विभाग ने कल से स्कूल बंद की जारी की लिखित आदेश* छत्तीसगढ़ में कल से बंद रहेंगे सभी स्कूल…स्कूल शिक्षा विभाग ने दिनों पड़ भीषण गर्मी देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है। दरअसल,  कई जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। हालाकि अवकाश के जारी इस आदेश में शिक्षकों को अलग रखा गया है। जिस पर शालेय शिक्षक संघ ने मांग की है भीषण गर्मी का प्रभाव शिक्षकों पर भी पड़ेगा अतः शिक्षकों को भी ग्रीष्म अवकाश प्रदान करते हुए राहत दिया जाए। चुनाव कार्य आदेश का यथावत शिक्षक पालन करेंगे। आपको बता दें कि, सामान्य तौर पर 1 मई से ग्रीष्म कालीन छुट्टियां शुरू होती हैं लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने करीब 10 दिन पहले ही छुट्टियों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में देह तपा देने वाली गर्मी पड़ने लगी थी जोकि मासूम बच्चों पर बुरा प्रभाव डाल रही थी। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है

*प्रेस विज्ञप्ति* जांजगीर चांपा पुलिस *दिनांक 21.04.24* ⏩ *जांजगीर के नहर के पानी में डूबने से दो व्यक्तियों की मृत्यु* ⏩ *नाम मृतक* *(01) रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी सिंचाई कॉलोनी जांजगीर* *(02) विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण लाल देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर राधा कृष्ण मंदिर खडपड़ी पारा* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास सिंचाई कॉलोनी जांजगीर दिनांक 20 /04/2023 की रात्रि लगभग 9:30 बजे घर से खाना लेने के लिए निकला था जो राधा कृष्ण मंदिर के पास नहर के डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गया (परिस्थिति जन्य साक्षी के आधार पर) जिसे बचाने हेतु जानकारी अनुसार विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर नहर पानी में उतर गया। रवि शंकर को बचाने के प्रयास में स्वयं भी उसके साथ बह गया परिजन की सूचना पर गुम इंसान काम किया गया जाकर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी की रवि शंकर श्रीवास्तव का शव केंद्रीय विद्यालय के पीछे सकरी नहर खोखरा में मिला तथा विजय देवांगन का शव पानी में तैरता हुआ धुरकुट से भैंसदा रोड के नहर में मिला है। जिसकी पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।

जांजगीर चाम्पा पुलिस दिनाँक 21.04.2024 ⏺️ हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ⏺️ आरोपी (01) मयंक अग्रवाल उम्र 23 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (02) रजत अग्रवाल उम्र 25 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (03) कृष्णा जगत उम्र 25 वर्ष साकिन परसाही नाला थाना अकलतरा ⏺️ आरोपी से बरामद सट्टा पट्टी मे प्रयुक्त 06 नग मोबाईल नगद रकम 2500/ रुपया ⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ➡️ दिनांक 20/04/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है कि सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे तो आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे आई.पी.एल मैच का भाव लेकर ग्राहको से रकम का लेन देन कर ऑन लाईन क्रिचकेट सट्टा खिलाते हुए पकडा गया आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रूपये (2) आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक 1+ मोबाईल तथा नगदी 800 रूपये (3) आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व 1+ मोबाईल नगदी 700 रूपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। ⏺️ आरोपी मयंक अग्रवाल , रजत अग्रवाल एंव कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21/04/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी DSP अनिल कुर्रे ,प्रशि. DSP संगम राम, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरी.बी.एल कोसरिया, ,साईबर सेल उप निरी.पारस पटेल सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर मनोज तिग्गा आर.गिरीश कश्यप एंव थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

//प्रेस-विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 20.04.24 *पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी शेख शहनवाज गिरफ्तार* थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान पास आरोपियों/आपचारियों ने एक राय होकर प्रार्थिया के पुत्र तथा पति पर किया था जानलेवा हमला। * प्रकरण में पूर्व में 09 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* * आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया था पंजीबद्ध।* विवरण – प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 1.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत, डंडा लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया था। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापाराम में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 7 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक सहित कुल 9 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार एवं अन्य आलाजरब जप्त किया जा कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जा चुका था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू घटना के बाद से लगातार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। *गिरफ्तार आरोपी – शेखशाह नवाज उर्फ सोनू पिता स्व. शेख अनवर उर्फ छोटा अन्नू उम्र 27 साल निवासी रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे मौदहापारा रायपुर ।*

*रायपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह मार्च 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ* *ट्रांसजेंडर आरक्षक शंकर यादव को लगन व जिम्मेदारी से कार्य करने और निरीक्षक सचिन सिंह द्वारा आचार संहिता दौरान कैश, शराब व ड्रग्स पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अन्य पुलिसकर्मियों संग चुना गया कॉप ऑफ द मंथ* *लम्बे समय गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से बर्खास्त एवं लापरवाही पर तीन अन्य आरक्षकों को सस्पेंड कर किया गया लाईन अटैच* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह *”कॉप ऑफ द मंथ’’* पुरस्कार देने की शुरुआत की गई है। निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद के द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान कैश, शराब व ड्रग्स आदि की धरपकड़ में प्रभावी कार्यवाही; प्रधान आरक्षक सत्यवान भगत यातायात के द्वारा बीट क्षेत्र में लगन व मेहनत से यातायात संचालित करने का कार्य; आरक्षक टीकम साहू कार्यालय सीएसपी विधानसभा के द्वारा सौपे गये कार्यो को सुचारू रूप से संपादन करने का कार्य; आरक्षक दिलीप जांगड़े एसीसीयू द्वारा पांच अलग-अलग सोने की चेन लूट के आरोपियों को पकड़ने में योगदान हेतु; सउनि सैय्यद इरफान व आरक्षक मुनीर रजा एसीसीयू द्वारा देश भर में नकली सोना को गिरवी रखकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को पकड़ने के उत्कृष्ट कार्य हेतु; उपनिरीक्षक सुनील वर्मा व प्रधान आरक्षक भुनेषश्वर साहू को थाना विधानसभा द्वारा आमासिवनी में पुलिसकर्मी की पत्नि जॉली के हत्याकांड के आरोपियों की पतासाजी के सराहनीय कार्य हेतु; आरक्षक नितेष सिंह राजपूत एसीसीयू द्वारा 601 नग गुम/ चोरी की मोबाईल की बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान हेतु; आरक्षक खिलेष्वर साहू थाना मंदिर हसौद द्वारा ऑनलाईन फ्राड की शिकायत पर रकम वापसी व मोबाईल वापसी संबंधी सराहनीय कार्य हेतु; ट्रांसजेंडर आरक्षक शंकर यादव थाना टिकरापारा द्वारा थाने के सौंपे गये कार्यो को अत्यंत ही लगन व मेहनत से कार्य संपादन करने पर; आरक्षक केशव सिन्हा एसीसीयू द्वारा निजात अभियान के तहत बड़ी संख्या में नशीले टेबलेट व गांजा आदि के धरपकड़ में प्रभावी कार्यवाही किये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा *कॉप ऑफ द मंथ* सम्मान से एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएसपी अमन झा सहित अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और जिले के सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही मार्च माह में एक को सेवा से पृथक और तीन को निलंबित किया गया। महिला आरक्षक ज्योति ठाकुर रक्षित केन्द्र को पिछले तीन साल से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त किया गया। दो आरक्षकों को अभिरक्षा से बंदी के के फरार हो जाने पर और एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर हो-हल्ला करने पर निलंबित किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति रायपुर पुलिस दिनांक 19.04.2024 * लड़ाई झगड़ा, मारपीट के अपराध में पूर्व सटोरिया सैफुल्ला अली सहित 03 आरोपी गिरफ्तार।* * आरोपियों के विरूद्ध पृथक से की गई है प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही।* * आरोपी सैफुल्ला अली पूर्व में जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधों में रह चुका है जेल में निरूद्ध।* * आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 294,323,506,34 भादवि. के तहत् की गई है कार्यवाही।*  विवरण – दिनांक 18.04.2024 को प्रार्थी सैय्यद नियाज पता राजातालाब रायपुर ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 17.04.2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे हास्पिटल दवाई लेने पैदल जा रहा था तभी ओव्हरब्रिज के नीचे परिचित का छोटू मिला जिससे उसकी मोटर सायकल दवाई लेने हेतु मांगने पर क्यों दूंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा जिसे मना करने पर वहां मौजुद सैफुल्ला को आवाज देकर बुलाया जो अपने अन्य साथी के साथ आकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 294,323,506,34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी 01- मोह. रिजवान, 02- मोह. यासीन, 03- सैफुल्ला अली को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी सैफुल्ला अली पूर्व में जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधों में जेल में निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी* *01. मोह. रिजवान उर्फ छोटू पिता सैय्यद इमाम उलहक उम्र 31 साल पता राजातालाब रायपुर।* *02. मोह. यासीन पिता मोह. रफुल उम्र 50 साल पता सरस्वती नगर पंडरी रायपुर।* *03. सैफुल्ला अली पिता सरताज अली उम्र 42 साल पता राजातालाब रायपुर।*

*राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी IHRCCO , दैनिक शेट्टी टाइम्स के प्रधान संपादक मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने अशोका बिरयानी प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग।* *अशोका बिरयानी “गटर मर्डर कांड की गूंज दिल्ली ,मुंबई तक* । मुंबई महाराष्ट्र कार्यालय, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए दो बेकसूर युवकों की मौत को लेकर खबर कवरेज कर रहे पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाली अशोका बिरयानी की महिला स्टाफ को इतनी ताकत कहा से मिला ये भी सोचने की बात है इसके बाद भी नजदीकी थाना तेलीबांधा में महिलाओं को अरेस्ट करने के बजाय उन्हें पुलिस उनके सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी। पत्रकारों के दबाव के चलते तेलीबांधा टी आई ने तत्काल महिला और युवक को हिरासत में लिया परंतु वहा पर महिला आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोई महिला पुलिस मौजूद नही होना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगा रहा है ?, श्री स्वतंत्र ने कहा की इस पर पुलिस थाना तेलीबांधा के टी, आई. को सवाल पूछे जाने पर स्वालों को घुमा फिरा के जवाब देने के विषय में भी स्वतंत्र ने कहा की अगर कोई गरीब या लाचार व्यक्ति थाने में मामला दर्ज कराने आते है तो इनपर उनकी आवाज बुलंद होती है मगर ऐसे केश के लिए उनकी आवाज को क्या हो जाता है ये वो हो बता सकते है। एक तरफ रायपुर एस एस पी महोदय अच्छे काम करने वालों को अवॉर्ड दे रहे है तो दूसरी तरफ दबंगाई करने वालों को पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान कर रहीं है हमारे पत्रकार भाइयों के साथ ना इंसाफी कर रहे हैं।पत्रकारों का कैमरा तोड़कर पत्रकार के गले में जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उनको संरक्षण दिया जा रहा है। स्वतंत्र ने शासन प्रशासन से इस केस को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लाने की बात कही है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग छत्तीसगढ़ पत्रकार संगठन ने की है। एवं साथ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत और दैनिक शेट्टी टाइम्स समाचार पत्र मुंबई,की तरफ से ( स्वतंत्र ) जी ने शासन प्रशासन से पत्रकारों पर हमलों को लेकर दोषियों पर ऊंचित कार्यवाही नही होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया गया है।

//प्रेस विज्ञप्ति// थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 19.04.2024 अपराध क्रमांक 86/2024 धारा 67,67ए,67बी, आई टी एक्ट व 15 पोस्को एक्ट नाम आरोपी = प्रथम नायडू पिता भूषण राव नायडू उम्र 21 साल निवासी गणेश चौक नयापारा बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ विवरण इस प्रकार है कि= श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम/ए सी सी यू रायपुर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ की सीसीपी डब्ल्यू योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीप लाइन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही में मोबाइल नंबर 7880053944 ने दिनांक 04.04.2022 के 17:55 एवं दिनांक 05.04.2022 के 18.51 बजे गुरु भवन लाखे नगर चौक महादेव घाट ढाल अश्विनी नगर रायपुर से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में डाला था जिसका धारक प्रथम नायडू पिता भूषण राव नायडू उम्र 21 साल निवासी गणेश चौक नयापारा बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ का होना पाया गया उक्त ऑनलाइन शिकायत आवेदन पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 86/2024 धारा 67,67ए,67बी आई टी एक्ट व 15 पोस्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी मोबाइल नंबर 7880053944 का टावर लोकेशन लेने पर मोवा रायपुर में संचालित होना पाया गया आरोपी आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल फोन जप्त की गई मोबाइल नंबर धारक आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

*अशोका बिरियानी में गटर मर्डर कांड,शव रखकर परिजन कर रहे प्रदर्शन समर्थन में आए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना* रायपुर:- मामला राजधानी रायपुर के बहुत चर्चित बिरियानी सेंटर अशोक बिरयानी का है जहां पर दो मासूम छत्तीसगढ़ के दो लोगों को एक छोटे से गटर में उतार दिया गया था जहां पर उनकी गैस लीकेज के कारण मृत्यु हो गई, ऐसा अशोका बिरियानी के कर्मचारियों के द्वारा बोला जा रहा है हालांकि मृत्यु कैसे हुई है उसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं. वहीं परिजनों के द्वारा प्रदर्शन का मामला भी सामने में आया है. पूर्व में जब इस प्रकार की घटना की जानकारी होने पर मीडिया कर्मी पहुंचे जहां पर अशोका बिरियानी के महिला कर्मचारी को सामने रखकर मीडिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा था लेकिन अब तक संतुष्टि जनक कार्रवाई नहीं हुआ है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस प्रकार बहुत बड़ी घटना हुई है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन के लोग ना तो समर्थन में आए हैं और ना ही कोई बात कही गई है,अब देखने वाला बात यह है कि आगे क्या होता है. पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा अशोका बिरियानी के महिला कर्मचारियों को पुलिस वैन में बिठाकर मामला दबाने की कोशिश की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उनके ऊपर क्या धारा लगे हैं कौन सा अपराध उनके ऊपर पंजीबद किए हैं. *पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमला,,* पत्रकारों के ऊपर हमला वाली बात पहली बार नहीं है यह कई बार हो चुकी है जिसमें पुलिस प्रशासन नेता शासन प्रशासन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है और अवगत हो कि पूर्व में भूपेश बघेल की सरकार में पत्रकार सुरक्षा कानून पारित किया गया था वह सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई और इस प्रकार कानूनी कार्यवाही के अभाव में और सुरक्षा कानून लागू न होने के कारण पत्रकारों के ऊपर भी इस प्रकार अत्याचार बढ़ रहे हैं.क्योंकि पत्रकार को कहीं ना कहीं चौथ आधार स्तंभ माना गया है लेकिन इस प्रकार पत्रकारों के ऊपर मारपीट का मामला सामने आ रहा है जो बहुत ही निंदनीय है सच्चाई को दिखाने वाले पत्रकारों के ऊपर इस प्रकार मारपीट हो रहा है तो यह किसके दबाव में किया जा रहा है इसके ऊपर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए. मामला देखने वाली है और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया है. तों मामला कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि घटना को दबाने की कोशिश किया जा रहा है., *क्या अशोका बिरयानी के प्रबंधक को सता रहा है डर, कि उजागर ना हो जाए कोई खबर,,* शायद अशोका बिरियानी के प्रबंधक को ऐसा कोई डर सता रहा है कि जो गलत कार्य किए हैं वह पत्रकार उजागर न कर दे इसके वजह से पत्रकारों के साथ इस प्रकार अभद्रता, व मारपीट की जा रही है जिसको उभर कर आने से पूरी तरह रोका जा रहा है जिस पर पुलिस प्रशासन का कोई ठोस कार्यवाही नहीं दिख रही है. *परिजनों के द्वारा शव रखकर किया जा रहा प्रदर्शन* वही बात करते हैं मामला का तो परिजनों के द्वारा कुछ हम मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन का कोई सहयोग नजर नहीं आ रहा है और बात करते हैं सत्ता पक्ष और विपक्ष का तो सभी जो है चुनाव में मधुमकस्ट है कल सभी लोगों के सपोर्ट में संसद का फॉर्म भर गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री और तमाम अधिकारियों के द्वारा मंत्रिमंडल के द्वारा नामांकन भरने में जोर-शोर से सहयोग किया गया और वही छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी घटना हो गई जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कोई कार्यवाही नजर नहीं आ रही है सभी अपने चुनाव में मस्त है. *छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के साथियों का भरपूर सहयोग,,* इस मामला में सरकार के द्वारा सत्ता पक्ष और विपक्ष का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है जहां पर सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़िया कांति सेना के साथियों के द्वारा भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने कहा कि जब तक हमारे भाई को न्याय नहीं मिलेगी तब तक हम लोग सहयोग करते रहेंगे चाहे जो भी हो जाए हम लोग सहयोग के लिए पीछे नहीं हटेंगे,. जानते हैं परिजन क्या कहते हैं,,, परिजनों से बात करने पर उनका कहना है कि हमारे जो क्षति हुआ है उसे तो हम वापस नहीं ला सकते लेकिन अशोका बिरियानी के संचालक और जितने कर्मचारी इस गटर कांड में शामिल है उनके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही होना चाहिए और हम सभी को न्याय मिलना चाहिए बस इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है ऐसा परिवार वाले कह रहे हैं.अब देखते हैं खबर प्रशासन के बाद शासन प्रशासन के द्वारा किस प्रकार से सहयोग किया जाता है तब तक के लिए अगली प्रशासन में और जानकारी दिया जाएगा,

You missed