Day: April 13, 2024

*समाचार* *लोकसभा निर्वाचन-2024* *व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने शिवरीनारायण चेक पोस्ट पहुंचकर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण* जांजगीर चांपा 13 अप्रैल 2024/ व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने शिवरीनारायण चेक पोस्ट पहुंचकर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसटी टीम से चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को रूकवाकर जांच करने के निर्देश दिए। चेक पोस्ट पर तैनात टीमों को सजग एवं सर्तक रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा । व्यय प्रेक्षक ने चेक पोस्ट में संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया। स/क्र

✳️प्रेस विज्ञप्ति✳️ जांजगीर-चांपा पुलिस *दिनांक 13.04.2024* *⏺️ अवैध रूप से डीजल भण्डारण कर रखने वाले 03 आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता थाना बलौदा पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही* *⏺️ आरोपीयों के विरूद्ध 41(1-4) जा.फौ/379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही* *⏺️ आरोपीयों के कब्जे से बरामद 2130 लीटर डीजल किमती 2,02,350/₹* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.04.2024 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम बुडगहन, डीहारिन के पास एक घर में अवैध रूप से चोरी का डीजल भण्डारण कर रखा है जिसे बेचने की फिराक में है कि सूचना पर गवाहों के रेड कार्यवाही किया गया जो *विनोद कुमार बनर्जी उम्र 35 वर्ष निवासी बुडगहन थाना बलौदा* के कब्जे से अलग -अलग प्लास्टिक के ड्रम/जरिकेन में रखे 890 लीटर डीजल विधिवत जप्त किया गया तथा उसके दो अन्य साथी *समीन खान उम्र 24 वर्ष एवं अभिमन्यु कुर्रे उम्र 36 वर्ष साकिनान बुडगहन थाना बलौदा* के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक के ड्रम/जरिकेन में रखे क्रमशः 750 लीटर एवं 490 लीटर कुल जुमला डीजल 2130 लीटर किमती 202350 रू कोे चोरी की अंदेशा पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। ⏩प्रकरण के (01)आरोपी विनोद बनर्जी (02) समीम खान (03) अभिमन्यु कुर्रे सभी निवासी बुडगहन थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का उक्त कृत्य धारा सदर 41(1-4)/जा.फौ. 379 भादवि का अपराध पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 41 (1) क crpc के तहत दिनांक 12.04.2024 को विधिवत् कार्यवाही किया गया। ⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरी. पारस पटेल, asi रामप्रसाद बघेल, प्रधान आर. मनोज तिग्गा सायबर सेल, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव, चिरंजीव, सिदार सिंह पैकरा सायबर सेल एवं थाना बलौदा से सउनि कौशल सिदार, आर. देव मरकाम, जयराम बिंझवार का सराहनीय योगदान रहा।

✴️प्रेस नोट✴️ जांजगीर चाम्पा पुलिस *दिनांक 13.04.2024* *⏺️ शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही* *⏺️ आरोपी रवि साहू उम्र 24 वर्ष निवासी भैसो थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा* *⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भादवि के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 13.04.24 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रवि साहू निवासी भैसो थाना पामगढ द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 187/ 24 धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। ⏩ *प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में आरोपी को उसके सकुनत से तत्काल पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.04.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। ⏩उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, नीलमणी कुसुम, प्रआर विजय निराला, आरक्षक महेंद्र राज मआर. मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।

*महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से। छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज के संपादक मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र ) ,भामा साहू,चंद्र शेखर एवं टीम ने की मुलाकात।* समाचार छत्तीसगढ़ रायपुर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत,के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के संस्थापक /अध्यक्ष एवं संपादक मा. मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। और श्री (स्वतंत्र) ने अपने प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के अपने नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया और बताया की IHRCCO के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल की नियुक्ति पत्र और संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने 12 पेज का अपना संगठन के कार्यों का ब्रोशर माननीय राज्यपाल महोदय जी को सौंपा । उसके बाद उन्होंने माननीय महोदय जी को संगठन के द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया एवं संगठन के कार्यों को छत्तीसगढ़ में और विकसित करने के लिए शासन और प्रशासन की नेतृत्व की सहयोग के लिए बात रखी । इस पर मान. महोदय जी ने संगठन को आश्वस्त किया कि संगठन के सभी सदस्यों एवं पत्रकारों को ईमानदारी से काम करते रहने की हिदायत दी और किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो उसके लिए राज्य सरकार को अवगत करवाया जायेगा। राज्यपाल महोदय जी ने मान मनोज वर्मा जी स्वतंत्र के द्वारा उनके सराहनीय कार्य को देखकर जो की एक तहसील संवाददाता की पत्रकारिता से लेकर राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी तक का सफर को तय करने के लिए उनकी पीट थपथपाकर बधाई दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की । स्वतंत्र जी के साथ छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती भामा साहू एवं चंद्र शेखर मेहेर डिजिटल मीडिया सेल (प्रदेशाध्यक्ष) को भी उनके द्वारा संगठन में कार्य को प्रगति पर ले जाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए बधाई दिया ।

प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानी बस्ती रायपुर दिनांक 13/04/2024 अवैध रूप से चाकू लहराते आरोपी सत्यम महादिक गिरफ्तार आरोपी अन्य मामलो में पूर्व में थाना कोतवाली में गिरफ्तार हो चूका है श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चाकू बाज एवं अड्डेबाजो के ऊपर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती रायपुर द्वारा अवैध रूप से चाकू रखकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी सत्यम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13/4/ 2024 को प्रोफेसर कॉलोनी पटेल मैदान के पास एक व्यक्ति जो मेहरून कलर का जैकेट वह नीला कलर का लोअर पहना है अपने पास चाकू रखा है लोगो को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पहुंचकर आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर नाम पूछने पर अपना नाम सत्यम राम महादिक पिता राजेश महाडिक उम्र 22 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पीछे रायपुर थाना डीडी नगर रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/ 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया

//प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 13.04.2024 *3 किलो 158 ग्राम गांजा के साथ आरोपी विशाल शर्मा गिरफ्तार* रायपुर – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 13.04.2024 को थाना गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत राज्य महिला आयोग के सामने रोड के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विशाल शर्मा पिता भारत भूषण शर्मा उम्र 30 साल पता मराठा पारा सदर दक्षिण क्षेत्र, थाना कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 3 किलो 158 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी- विशाल शर्मा पिता भारत भूषण शर्मा उम्र 30 साल पता मराठा पारा सदर दक्षिण क्षेत्र, थाना कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)*

You missed