Uncategorized *प्रेस विज्ञप्ति* जांजगीर चांपा पुलिस *दिनांक 21.04.24* ⏩ *जांजगीर के नहर के पानी में डूबने से दो व्यक्तियों की मृत्यु* ⏩ *नाम मृतक* *(01) रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी सिंचाई कॉलोनी जांजगीर* *(02) विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण लाल देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर राधा कृष्ण मंदिर खडपड़ी पारा* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास सिंचाई कॉलोनी जांजगीर दिनांक 20 /04/2023 की रात्रि लगभग 9:30 बजे घर से खाना लेने के लिए निकला था जो राधा कृष्ण मंदिर के पास नहर के डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गया (परिस्थिति जन्य साक्षी के आधार पर) जिसे बचाने हेतु जानकारी अनुसार विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर नहर पानी में उतर गया। रवि शंकर को बचाने के प्रयास में स्वयं भी उसके साथ बह गया परिजन की सूचना पर गुम इंसान काम किया गया जाकर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी की रवि शंकर श्रीवास्तव का शव केंद्रीय विद्यालय के पीछे सकरी नहर खोखरा में मिला तथा विजय देवांगन का शव पानी में तैरता हुआ धुरकुट से भैंसदा रोड के नहर में मिला है। जिसकी पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है। April 21, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized जांजगीर चाम्पा पुलिस दिनाँक 21.04.2024 ⏺️ हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ⏺️ आरोपी (01) मयंक अग्रवाल उम्र 23 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (02) रजत अग्रवाल उम्र 25 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (03) कृष्णा जगत उम्र 25 वर्ष साकिन परसाही नाला थाना अकलतरा ⏺️ आरोपी से बरामद सट्टा पट्टी मे प्रयुक्त 06 नग मोबाईल नगद रकम 2500/ रुपया ⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ➡️ दिनांक 20/04/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है कि सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे तो आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे आई.पी.एल मैच का भाव लेकर ग्राहको से रकम का लेन देन कर ऑन लाईन क्रिचकेट सट्टा खिलाते हुए पकडा गया आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रूपये (2) आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक 1+ मोबाईल तथा नगदी 800 रूपये (3) आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व 1+ मोबाईल नगदी 700 रूपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। ⏺️ आरोपी मयंक अग्रवाल , रजत अग्रवाल एंव कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21/04/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी DSP अनिल कुर्रे ,प्रशि. DSP संगम राम, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरी.बी.एल कोसरिया, ,साईबर सेल उप निरी.पारस पटेल सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर मनोज तिग्गा आर.गिरीश कश्यप एंव थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। April 21, 2024 Team manoj No Comments