Uncategorized //थाना खम्हारडीह जिला रायपुर (छ.ग.)// //प्रेस विज्ञप्ति// ➡️ धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार ➡️ आरोपी से धारदार चाकू बरामद ➡️ विवरण- इस प्रकार है कि श्री संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा श्री केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन मे लोकसभा चुनाव के मददेनजर थाना क्षेत्र मे अडडेबाजो एवं चाकू बाजो पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर कि कचना नालापारा नाला के पास मेन रोड मे प्रदीप दास नामक लडका अपने पास चाकू रखा हुआ है कि सूचना पर मौका पहुंचकर आरोपी प्रदीप दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा० वर्मा फेब्रिकेशन के पीछे मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाक गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र०- 177/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ➡️ आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन मे प्र०आर०- 142 दीपक पटेल एवं आर0- 2454 मुरली यादव, आर0- 2157 अखिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ➡️ नाम आरोपी- प्रदीप दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा०- वर्मा फेब्रिकेशन के पीछे मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *जांजगीर-चांपा पुलिस* दिनांक 16.04.2024 *⏺️थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम लखुर्री में अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *⏺️सायबर टीम जांजगीर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में रही अहम भूमिका* *⏺️अंधे कत्ल में शामिल 03 आरोपी सहित 01 विधि सें संघर्षरत् बालक* *⏺️ग्राम लखुर्री में दिनांक 14.04.2024 को अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान चालक (मृतक) रमाकांत तिवारी उम्र 24 साल निवासी परियापारा लाल खदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर के रूप में हुई* *⏺️आरोपियों द्वारा कार लूट कर, कार को बेचकर पैसा कमाएगें की लालच में घटना को दिया अंजाम* *⏺️चालक मृतक रमाकांत तिवारी को आरोपियों द्वारा रास्ते में गाड़ी को रूकवा कर उसके पैर हाथ को पकड़कर उसके गला दबाकर, हाथ मुक्का लात से मारपीट कियें जिसे घायल होने से कार से निकालकर पत्थर से उसके सिने को मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई* *⏺️आरोपियों द्वारा अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक को फोन के माध्यम् से शव को छुपाने के लिए गढ्ढा खोदने के लिए बोला गया था, जिससे विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पैसे के लालच में पहले से गढ्ढा खोदकर रखा था* *⏺️आरोपियों द्वारा कार में मृतक चालक के शव को सुबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुंचे थे, उजाला होने से शव को छुपाना संभव नही हो सका।* *⏺️ पूनः सभी आरोपियों द्वारा कार में बैठ कर शव को छुपाने के लिए मिरौनी (हसौद) बैराज की ओर ले जा रहा था पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहां से बिर्रा तरफ भागे तथा ग्राम लखुर्री नहर किराने में शव को फेंक दिया* *⏺️आरोपियों को तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ने में मिली सफलता* *⏺️आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व पत्थर तथा कार को किया गया बरामद* *⏺️आरोपी* *(01) राहूल श्रीवास पिता स्व. गजानंद श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा* *(02) सोम प्रभात उर्फ सोम पिता ओम प्रकाश साहु उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा* *(03) विवेक पुरी गोस्वामी पिता नरेन्द्र पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा* *⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 302,397,34 भादवि पंजीबद्ध के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड जा रहा है* *⏺️ प्रकरण में शामिल 01 विधि सें संघर्षरत् बालक जिसे माननीय किशोर न्यायालय पेश उपरान्त बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जावेगा* ⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सारागॉव के मर्ग क्रमांक 10/2024 धारा 174 जाफौ का जॉच के दौरान सूचक छत्रपाल डिडोंरे गवाह अश्वनी कुमार जायसवाल, मृतक की मॉ के पृथक- पृथक कथन में बताया कि रमाकांत तिवारी ड्रायवर है। जो इंकेश डिडॉरे बिलासपुर के कार को चलाता है। दिनांक 13.04.24 को मोबाईल धारक रंजित उर्फ विवेक पुरी गोश्वामी द्वारा ग्राम कोटमीसोनार से अमरकंटक जाने के लिए बुकिंग कराया तब रमाकांत तिवारी द्वारा कार डिजायर कमांक सीजी 04 सीपी 1378 को लेकर रात्रि करीबन 09.10 बजे ग्राम कोटमीसोनार लेकर गया जो दिनांक 14/04/2024 को सुबह चालक रमाकांत तिवारी का मोबाईल नंबर नही लगा सुबह करीबन 10.00 बजे पता चला कि कार डिजायर सीजी 04 पी सी 1378 ग्राम पचरी बरबसपुर के पास खड़ी है कि सूचना पर जाकर देखा तो कार डिजायर पचरी बरबसपुर के पास खड़ा था व चालक रमाकांत तिवारी नही था गाडी में खून लगा था जिसकी सूचना थाना अकलतरा को दिया तब पता चला कि चालक रमाकांत तिवारी का लाश थाना सारागॉव क्षेत्रांर्तगत ग्राम लखुर्री नहर किनारे पडा है कि सूचना पर जाकर देखा जो लाश पड़ा है चालक रमाकांत तिवारी का ही था जिसके शरीर पर मारपीट करने से चोंट के निशान दिख रहा था कोई अज्ञात लोग द्वारा मारपीट कर फेक दिये है कि मृतक रमाकांत के शव का पीएम कराया गया डॉ साहब के द्वारा शार्ट पीएम में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होने से थाना सारागांव में अपराध कमांक 86/24 धारा 302,201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । ⏩ *हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु ठीम गठित किया गाया। अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा के मार्ग दर्शन में सायबर टीम द्वारा मृतक का तकनीकी के आधार पर* आरोपी (01) राहूल श्रीवास निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा (02) सोम प्रभात उर्फ सोम निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा (03) विवेक पुरी गोस्वामी निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा को पकड़ा गया संदेहीयों को कडाई से पुछताछ करने पर संदेहीयों ने अपने अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि दिनांक 13/04/24 को राहुल श्रीवास के आधार कार्ड से संदेहीयों द्वार एक जीओ कम्पनी का सिम खरीदा एवं प्लान किये कि बिलासपुर के ट्रेवलस से कार बुक कर अमरकंटक की ओर लेकर जाते है और कार को लूटकर बेचकर पैसा कमायेगें ड्रायवर को भी निपटा देगें जिसके बाद करीबन 09.30 बजे रात्रि को बिलासपुर के कार ट्रेबलस वाले को मोबाइल फोन किया उसमें से एक, दो ट्रेबलस वाले पहले पैसा डालने के बाद गाड़ी भेजने बोले इसलिए उनसे बात नहीं जमी उसके बाद फिर प्रिंस ट्रेबलस बिलासुपर वाले से किराये में बात हुई और मैं अपने आप को रंजीत बताकर ट्रेबलस वाले से राहुल श्रीवास के नाम पर खरीदे नया सिम नंबर से बात किया और गाड़ी को कोटमीसोनार गाँव लाने को बोलाए रात्रि लगभग 10.30 बजे सफेद रंग का स्वीप्ट डिजायर कमांक सीजी 04 पीसी 1378 को ड्रायवर रमाकांत तिवारी लेकर आया। जिसमें तीनो लोग गाँव कोटमीसोनार से बैठकर अमरकंटक के लिए निकले कार को ड्रायवर रमाकांत तिवारी चला रहा था ड्रायवर सीट के बगल में राहुल श्रीवास बैठा था विवेक और सोम प्रभात साहु पीछे के सीठ में बैठे थे। जयराम नगर होते हुए बिलासपुर गये और सिपत चौक के पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भराये है अपना पहचान छिपाने के लिए अपना एक केशरिया रंग का गमछा को ओढ़ा थे। पेट्रोल भराने के बाद सभी अमरकंटक के लिए निकल गये। रास्ते में एक ढाबा में रोककर तीनों गुपचुप तरिके से ड्रायवर को मारने का प्लान बनाये और रात को रात्रि करीबन 02.00 बजे गौरेला, पेड्रा रोड़ के आगे रोड किनारे खाने पिने के नाम से ड्रायवर को गाड़ी रोकने बोले गाड़ी रोकने के बाद विवेक ड्रायवर रमाकांत तिवारी के दोनो पैर को पकडा सोम प्रभात साहु ड्रायवर के हाथ को सीट के पीछे पकड़कर रखा था और राहुल श्रीवास अपने कोहनी से ड्रायवर रमाकांत के गला को सामने से जोर से दबा रहा था उसके बाद ड्रायवर रमाकांत घायल हो गया जिसे कार से निकालकर रोड किनारे जमीन में लेजाकर सभी हाथ मुक्काए लात से मारपीट किये है और राहुल श्रीवास वही पर रखे पत्थर से ड्रायवर रमाकांत के सिने को मारे है। मारपीट करने से ड्रायवर रमाकांत तिवारी की मृत्यु हो गई जिसके शव को कार के पीछे सीट में लेटा दिये, विवेक कार को चला रहा था बाजु में राहुल श्रीवास बैठा हुआ था और ड्रायवर के शव के साथ सोम प्रभात साहु बैठा हुआ था। ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर वापस आते समय अपने पुराने परचित दोस्त विधि से संघर्षरत बालक का मोबाईल में फोन कर शव को छुपाने के लिए गढ्ढा खोदने के लिए बोला और ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर सूबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुँचे, वहाँ विधि से संघर्षरत बालक गढ्ढा खोद लिया था लेकिन उजाला होने से वहाँ शव को छुपाना सम्भव नहीं हो सका तब फावड़ा एवं गैती लेकर सभी लोग शव छुपाने के नियत से विधि से संघर्षरत बालक को साथ में गाड़ी में बैठाकर मिरौनी हसौद की ओर जा रहे थे वहाँ पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहाँ से वापस बिर्रा तरफ भागेए रास्ते में विधि से संघर्षरत बालक गाड़ी से उतर गया फिर तीनों लोग बम्हनीडीह, सारागॉव के बीच सड़क से कुछ दूर नहर के किनारे ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को फेक दिये और कार को लेकर भाग रहे थे ग्राम पचरी के आसपास पहुँचे थे, लोगो का चहल पहल बढने के कारण डर कर कार को छोड़कर आरोपी राहुल श्रीवास गाँव लिटिया की ओर भाग तथा आरोपी सोम प्रभात उर्फ सोम, विवेक पुरी गोस्वामी कापन रेलवे स्टेशन से रायगढ़ तरफ भाग गयें। सभी आरोपियों को सायबर टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है जिसे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम के आधार पर आरोपीयों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व पत्थर घटनास्थल से खुन आलुदा मिट्टी सादी मिट्टीए डिजायर कार आरोपीयों के पहने हुए कपडें जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। प्रकरण सदर में आरोपीयों के द्वारा अपना जुर्म कबुल करने पर प्रकरण में धारा 34, 397 भादवि जोडी गई। ⏩विवेचना दौरान आरोपी (01) राहूल श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा (02) सोम प्रभात उर्फ सोम उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा (03) विवेक पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्व अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय जांजगीर में पेश किया जावेगा प्रकरण की विवेचना जारी है। ⏩आरोपियों की गिरफ्तारी में अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, sdop चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सत्यम चैहान थाना प्रभारी सारागांव, सायबर सेल प्रभारी उनि. पारस पटेल एवं सायबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव थाना सारागांव से सउनि सरोज पाटले, प्रआर, मथूरा केशी थाना बम्हनीडीह से सउनि संतोष बंजारे एवं बिलासपुर ए.सी.सी.टीम, रायगढ़ सायबर टीम का सराहनीय योगदान है। April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// जिला – रायपुर दिनांक 16.04.2024 *सट्टा संचालित करते सटोरिया हरी सोनी गिरफ्तार* विवरण – दिनांक 16.04.2024 को थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पिंक टॉयलेट शास्त्री मार्केट के पास सट्टा संचालित करते सटोरिया हरी सोनी पिता तिरिथो सोनी उम्र 37 साल पता मदरसा रोड, बैजनाथ पारा रायपुर हाल पता आर्य समाज स्कूल के सामने पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर (छ. ग.) को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से नगदी रकम 10,060/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त* कर सटोरिया हरी सोनी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* :- *हरी सोनी पिता तिरिथो सोनी उम्र 37 साल पता मदरसा रोड, बैजनाथ पारा रायपुर हाल पता आर्य समाज स्कूल के सामने पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर (छ. ग.)* April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 16.04.2024 आज दिनांक 16.04.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन द्वारा पुरानी बस्ती अनुभाग के थाना पुरानी बस्ती, डीडी नगर, राजेंद्र नगर एवं टिकरापारा के थाना प्रभारियो, विवेचको सहित थाना स्टाफ की बैठक आहुत की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानो में लंबित मर्ग, लंबित शिकायतो एवं लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही विशेष रूप से *ऑनलाईन सायबर फ्राड के संबंध में सायबर पोर्टल का उपयोग करने तथा हाल ही में जारी त्रिनयन एप* के संबंध में विवेचको को जानकारी दी गई। बैठक में माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशो तथा *पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशो से भी विवचको को अवगत कराने के साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का भी पालन करने के निर्देश दिए गए l* April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *समाचार* *लोकसभा निर्वाचन 2024* *आज 6 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन एवं 5 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र* सक्ती 16 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन में आज कुल 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 6 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला जांजगीर चांपा श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्रीमती रुखमणि चेलकर सर्वआदि दल, श्री रामलखन खूंटे निर्दलीय, श्री प्रवीण कुमार निर्दलीय, श्री विजय कुमार कुर्रे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, श्री सुरेश कुमार निर्दलीय ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज डॉ शिवकुमार डहरिया इंडिया नेशनल कॉग्रेस, श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट , श्रीमती मीना चौहान निर्दलीय, श्री रोहित कुमार डहरिया बहुजन समाजवादी पार्टी, श्री जगजीवन खटकर आजाद जनता पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। स/क्र April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *प्रेस विज्ञप्ति* *राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से रायपुर लोकसभा क्षेत्र लखमूराम का नामांकन भरा गया* रायपुर। राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखमू राम टँडन ने लोकसभा क्षेत्र क्र 08 रायपुर लोकसभा से कलेक्टरेट कार्यालय रायपुर मे 2.00 बजे 15 अप्रेल 2024 को नामांकन दाखिल किया गया। दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित हुए आत्मादास महेश्वरी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रामप्रसाद कोसले प्रदेश अध्यक्ष, रिझेन्द डहरिया प्रदेश महासचिव, शत्रुहन बारले प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, चैतराम चतुर्वेदी,लाखन आडिल,शिव एनेश्वरी,सँतराम आडिल, विश्राम महेश्वरी, विजय कुर्रे, तामेश्वर साहू,, साहिल खुँटे,आकाश चंद्राकर, पात्रे जी, सोनपैरी, इत्यादि सेकडो़ की सँख्या मेँ राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के कार्यकर्तागण एवं पढदिकारी नामांकन रैली में जोर शोर से भाग लिये। सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया है कि जन जन तक नारियल फार्म निशान में बटन दबाकर विजयी बनाने अपील किया जाएगा प्रत्याशी ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय जनसभा पार्टी पूरे जी जान लगा के चुनाव लड़ेंगे और भाजपा कांग्रेस जैसे भ्रस्ट पार्टियों को खदेड़ कर भगाएंगे। राष्ट्रीय जनसभा पार्टी,, जिन्दाबाद,।। April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति // रायपुर पुलिस दिनांक 15.04.2024 *धारदार चाकू के साथ आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार* दिनांक 15.04.2024 को थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहदा नवदूर्गा रंगमंच के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते *आरोपी चंदन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहदा शीतला पारा तालाब के पास थाना धरसंीवा रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 254/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। April 16, 2024 Team manoj No Comments