*खदान बन्दी से गेवरा दीपका क्षेत्र में करोड़ो के नुकसान के बाद भी – एसईसीएल मुख्यालय की ओर से कोई पहल नही -बढ़ता जा रहा है आक्रोश* *आंदोलन के प्रचार में जुटे हैं भूविस्थापित नेता -गांव गांव में बैठक कर जुटाया जा रहा जनसमर्थन* *कुसमुंडा//कोरबा:-* ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले एसईसीएल क्षेत्र के भूविस्थापित किसानों की रोजगार मुआवजा बसाहट और अन्य समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन चलायी जा रही है । जिसके तीसरे चरण में 16 अप्रैल को कुसमुंडा खदान के उत्खनन और परिवहन कार्य रोकने का एलान किया गया है । अपने पहले चरण के आंदोलन में सन्गठन के द्वारा विगत 25 मार्च को गेवरा खदान में सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक एसईसीएल गेवरा खदान को पूर्ण रूप से करीब 11 घंटे बंद करा दिया था इसी तरह से दूसरे चरण के दौरान दीपका क्षेत्र मे दिनभर उत्खनन , परिवहन और रोडसेल प्रभावित हुआ था जिससे एसईसीएल को करोड़ो का नुकसान हो चुका है । किंतु पिछली वर्ष की उत्पादन लक्ष्य को पूरा कर चुके खदानों के अधिकारी इस आंदोलन से बेखबर है । हालांकि क्षेत्र स्तर के प्रबन्धन खाना पूर्ति करते हुऐ वार्ता की पेशकश कर रहे हैं किन्तु मामला मुख्यालय और बोर्ड स्तर का होने के कारण सन्गठन ने सीएमडी व बोर्ड मेम्बरों की मौजूदगी में ही वार्ता कराने का शर्त रख दिया है । आंदोलनकारियों ने कहा है कि क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली बैठकों से कोई हल नही निकल पाया है ,चर्चा और संवाद सीएमडी और बोर्ड मेंबरों के साथ होगी क्योंकि मांगों को लेकर एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय सीएमडी को नोटिस दिया गया है और उसी स्तर पर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है । ऊर्जाधानी संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों पर 5 चरणों मे आंदोलन की घोषणा की गई है अब तक एसईसीएल मुख्यालय की ओर कोई सार्थक पहल नही हुआ है इसलिए हम आगे के आंदोलन को जारी रखें है और 16 अप्रैल को कुसमुंडा खदान में हजारों भूविस्थापित अपने हक और अधिकार की मांगों पर उतरने जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि 11 मांगो पर 11 घण्टे बन्द कराया जाएगा जैसा पहले और दूसरे चरण में किया गया है । उन्होंने बताया कि इस आंदोलन की सफलता के लिए कुसमुंडा क्षेत्र के अंतर्गत शामिल सभी गांवों में जनसम्पर्क किया जा चुका है और बैठकों में ग्रामीणों का भरपुर समर्थन दिया जा चुका है । घर घर पर्चा वितरण , नुक्कड़ मीटिंग के माध्यम से जन जन तक भूविस्थापितों तक इस आंदोलन के महत्व को पहुंचाया जा रहा है जिससे क्षेत्र भर के सभी गांवों के हजारों की संख्या आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी करेगी । आज खोडरी , रिसदी, चु35 Post Views: 107 Post navigation रिपोर्टर – भुवन लाल मारकंडे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ **************************** बाबासाहेब सेवा संस्था जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ के द्वारा मनाई गई परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती **************************** आज 14 अप्रैल नारायणपुर जिले के ब्लॉक मर्दापाल में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132वी जयंती मनाई गई जयंती के इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके किए कार्यो और लिखें संविधान की महत्वपूर्ण बातों से ग्रामवासी तथा बाबासाहेब सेवा संस्था के द्वारा साथी अपने अधिकार की लड़ाई हेतु लोगों को जागरूक करते हुए बाबाजी की मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया साथी बच्चों के द्वारा नित्य का भी आयोजन रखा गया था इस अवसर पर बाबा साहेब सेवा संस्था जिला कोंडागांव के अध्यक्ष मुकेश मारकंडे जी अधिवक्ता तिलक पांडे जी सिद्धार्थ महाजन जी मांगू राम देवांगन जी पुष्कर मंडावी जी चौरे जी एवं समस्त ग्रामवासी एवं संस्था के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जगह-जगह बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई जिसमे घड़ी चौक से लेकर समस्त रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भामा साहू एवं दुर्गेश वर्मा की रिपोर्ट