मास्क लगाने वाला निर्देश लौट आयामास्क लगाने वाला निर्देश लौट आया

छत्तीसगढ़ में आम लोगों को एक बार फिर से मास्क लगाकर रहने की गाइडलाइन जारी हुई है। कोरोना महामारी के वक्त में यह दौर आम लोगों ने देखा। HMPV वायरस की वजह से यह स्थिति फिर से लौट आई है । केंद्र सरकार की ओर से वीडियो कांफ्रेंस करते हुए प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश मिले हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ के अस्पतालों को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है।
यह गाइडलाइन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय की ओर से जारी की गई है। इसे छत्तीसगढ़ के सभी सभी मेडिकल कॉलेज, सभी अस्पताल अधीक्षकों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों को भेजी गई है।
स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से बताया गया है कि HMPV वायरस की जांच रायपुर के एम्स में की जा सकती है। इसमें आरटीपीसीआर टेस्ट, एंटीजन टेस्ट सेरोलॉजी टेस्ट किया जा रहे हैं। उपचार को लेकर जारी के दिशा निर्देशों में मरीज को हाइड्रेटेड रखना, आराम करना, दवाएं देने, जरुरत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट देने की व्यवस्थाएं रखने के लिए कहा गया है। अस्पतालों से यह भी कहा गया है की ओपीडी में आने वाले या पहले से भर्ती मरीजों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से का रिकॉर्ड मेंटेन करें और टेस्टिंग करें।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इसे लेकर विभाग के अफसरों की बैठक ले चुके हैं। उन्होंने कहा है- “छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन पिछले समय में कोरोना वायरस का अनुभव अच्छा नहीं रहा है और जिस तरह से पूरे देश में हाहाकार मचा था, उसे देखते हुए हमने छत्तीसगढ़ में एहतियात के तौर पर चाहे वो आईसीयू बेड हो या वेंटिलेटर या फिर अलग वार्ड हों, उन सबको हमने चिह्नित किया है। आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन प्लांटों को तैयार और उनमें सुधार करने के लिए कहा गया है…इसके साथ ही हमने विशेषज्ञों की एक टीम भी बनाई है…हम इस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई स्थिति नहीं है और आम जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed