महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने जलगांव रेल हादसे के कारण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस में हुए हादसे का कारण चाय वाले द्वारा आग लगने की फैलाई अफवाह है, जिसके चलते 13 लोगों की जान चली गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बुधवार को महाराष्ट्र के जलगांव के पास हुए रेल हादसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस एक ट्रेन में एक चाय वाले ने आग की अफवाह फैलाई, जिसके कारण लोगों में अफरातफरी सी मच गई और यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसके बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में 13 लोगों की जान चली गई। Post Views: 336 Post navigation CM साय से कुमारमंगलम बिड़ला ने छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की… निकायों के लिए कल जारी होगी भाजपा प्रत्याशी की सूची, आज दिनभर होगा मंथन …