छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों को लेकर पार्टियों में मंथन का दौर चल रहा है। भाजपा भी इसी तैयारियों में लगी हुई है। आज दिन भर प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन के साथ मिलकर सीनियर लीडर नाम फाइनल करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो मेयर पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर चर्चा की जाएगी। भाजपा इलेक्शन कमेटी मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष के नाम तय करेगी। वहीं संभागीय समिति नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन करेगी। दिनभर के मंथन के बाद आज देर रात या कल भाजपा की प्रत्याशी सूची जारी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य नगर निगमों में कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। Post Views: 128 Post navigation चाय बेचने वाले ने दी आग लगने की सूचना ‘, जलगांव रेल हादसे पर बड़ा खुलासा… उद्योगपतियों की तरह ही डीजल की वैट दर और बिजली दर में आम जनता को भी छूट दे