प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
समाचार मुंबई महाराष्ट्र


ग्राम बेलदार सिवनी (खरोरा, जिला रायपुर) निवासी प्रतीक पाटले ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला (पंजाब) में भारत सरकार के राष्ट्रीय खेल संस्थान द्वारा आयोजित खेल प्रशिक्षकों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करके क्षेत्र के पहले सर्टिफाइड क्रिकेट NIS कोच बनकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रतीक इससे पहले भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में महाराष्ट्र टीम में विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और प्रतीक ने पुणे स्थित वेंगसरकर अकादमी में एक साथ प्रशिक्षण लिया और भारतीय क्रिकेट टीम के केदार जाधव जी के साथ भी अभ्यास किया। पुणे के बाद, जब वे मुंबई आए, तो उन्होंने बोरीवली मुंबई के पयाडे क्रिकेट अकादमी में कोच के रूप में भी काम किया है। प्रतीक पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की ओर से अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने बिहार के बेगूसराय में आयोजित खेलो इंडिया टूर्नामेंट के सफल आयोजन में वेन्यू मैनेजर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतीक वर्तमान में पूर्व भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कंपनी क्रिकेटिंगडम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अहमदाबाद (गुजरात) अकादमी में मुख्य क्रिकेट कोच हैं। प्रतीक ने मुंबई विश्वविद्यालय से खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। प्रतीक छत्तीसगढ़ी रहवासी संघ और सतनामी सामाजिक संघ, मुंबई के अध्यक्ष हैं और श्री एच.आर. पाटले के ज्येष्ठ पुत्र हैं, जो आकाशवाणी, मुंबई में प्रसारण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

मनोज वर्मा स्वतंत्र
प्रधान संपादक प्रथम 10तक न्यूज चैनल
राष्ट्रीय दैनिक शेट्टी टाईम्स समाचार पत्र
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed