छत्तीसगढ़ सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर? क्या पकड़ पाएगी……. पढ़िए पूरी रिपोर्ट….. sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार का चर्चित सेक्स स्कैण्डल कांड के फरार आरोपियों को महीने भर होने के बावजूद पुलिस ने नाकामयाब है मामले को सामने आये लगभग डेढ़ माह से अधिक हो चुका है पर पुलिस कप्तान द्वारा आरोपियों को पकड़ने बनाई गई पांच स्पेशलिस्ट टीम अभी भी घटना के सरगना कहे जाने वाले आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है और आरोपी बडे़ मजे से पुलिस को लुकाछिपी के खेल में छकाते नजर आ रहे हैं। 29 मार्च को जब घटना प्रकाश में आई तब आनन फानन में पुलिस ने अधिवक्ता महान मिश्रा को पकड़ बडे़ ही गर्व के साथ पत्रकार वार्ता कर वाहवाही बटोरी। वही घटना में अन्य प्रयुक्त अन्य आरोपियों दुर्गा टंडन, रविना टंडन, व प्रत्युष मैया को पकड़ ली और काफी पुछताछ किया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि आरोपियों से पुछताछ में जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारी व जवान का भी नाम आया पर उच्च अधिकारी इन्हें नहीं पकडे़ है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जिस दिन पहली बार अधिवक्ता महान मिश्रा से कोतवाली पुलिस पुछताछ कर रही थी उस वक्त शिरीष पांडे थाना आया था और उसके बाद जो फरार हुआ अभी तक बलौदाबाजार पुलिस पकड़ नहीं पाई। इसे भी पढ़े- शिक्षा विभाग के मिलीभगत से चल रहा फर्जी मार्कशीट बनाने का बड़ा खेल, सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ खुलासा, पढ़िए हमारी स्पेशल रिपोर्ट फरार चल रहे आरोपी पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के विधायक प्रतिनिधि रहे शिरीष पाण्डेय, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, और ज्योति पब्लिक न्यूज़ के संचालक आशीष शुक्ला ये चार मुख्य आरोपियों के नाम है जो अभी भी बलौदाबाजार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि सैक्स रैकेट व सेक्स स्कैण्डल मामले में ब्लैकमेलिंग कर लोगों से लगभग 50 लाख रुपय वसूली कर ब्लैक मेलिंग की है sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार के जिन कथित जनप्रतिनिधियों के नाम आये थे उनको बचाने उच्च स्तर के बड़े जनप्रतिनिधियों का भी दबाव आया जिसके बाद पुलिस कार्यवाही ठंडा पड़ गया और चुनाव आ गया। वही यह भी बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व आरोपी गण बकायदा मामले को निपटाने थाना जाया करते थे जिसके बाद होता था मामले को दबाने लेनदेन का खेल जिसमें जनप्रतिनिधि, आरोपी व पुलिस शामिल होती थी। अपनों को बचाने का सौदा: कांग्रेस अध्यक्ष बलौदाबाजार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने जिला पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अपने-अपनों को बचाने का सौदा तय हो चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में जो नाम सामने आए हैं उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर उल्टे उन्हे बचाने में लगे हुए हैं। जांच-बूझकर चालान पेश करने की तय सीमा 90 दिन के बीतने का इंतजार किया जा रहा है ताकि जमानत मिल जाए। sex scandal case In Chhattisgarh: खैर चुनाव निपट गया और अब पुलिस पुनः खोजबीन में जुट गयी है और पुनः आरोपियों के घर खोजबीन करने के नाम पर जाकर खानापूर्ति करते दिखाई दी है। देखना होगा कि निष्पक्षता के साथ जांच कब तक पुरी होती है क्या फरार आरोपी पकड़े जाऐंगे या आरोपी सरेंडर करेंगे यह तो आने वाला वक्त बतायेगा पर अभी कही न कहीं पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहा है कि आखिर पुलिस अबतक आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है। इसे भी पढ़े- रेत माफियाओं के आतंक जारी!! महानदी को भूखे भेड़िये की तरह नोच खा रहें रेत माफियाँ, प्रशासन सोया कुम्भरणीय नींद में, आखिर कब खुलेगी नींद? वही एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा कि आरोपी फरार है पुलिस पडताल कर रही है जल्द पकड़ लिये जायेंगे। पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना- रूपेश बलौदाबाजार शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर ने भी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की असफलता पर सवाल किया कि मामले का मास्टर मांइड शिरीष पाण्डेय और आशीष शुक्ला, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे अपने परिजनों के संपर्क में है, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वे अपने परिजनों से लगातार बात कर रहे हैं मगर पुलिस इन परिजनों के मोबाइल नंबरों को ट्रैस कर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिले की पुलिसिंग की बात करे तो यह नया मामला नहीं है नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी एवं पैसा उगाही का आरोपी शिक्षक पुलिस पकड़ से बाहर है। कटगी के शराब दुकान में खुलेआम रूपयों से भरा गायब हुए महीनों बीत गये पर पुलिस के हाथ खाली है। इसे भी पढ़े- बलौदाबाजार जिले में गली मुहल्ले में बेधड़़क बिक रही अवैध शराब….!! दारू कोचियों को किसका मिल रहा संरक्षण?? sex scandal case In Chhattisgarh: लगभग एक साल से अधिक समय हो गये जब श्रमविभाग पर जिंदा आदमी को मृत घोषित कर पैसा निकालने का मामला आया था जिसमें च्वाईस सेंटर संचालक पर पुलिस ने कार्यवाही कर दिया पर श्रम विभाग के अधिकारी की संलिप्तता पर जांच पर मौन नजर आ रही है। ऐसे अनेक मामले है जो ठंडे बस्ते में है जो कहीं न कहीं पुलिस की निश्पक्ष कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं। May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स…
प्रथम दस्तक की खबरे जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…
Uncategorized *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा जिले में 20 मई से 09 जून 2024 तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सुबह नंदेलीभाठा खेल मैदान सक्ती में किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। श्री पैकरा ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कहा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल तथा श्री एन पी गोपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश जयसवाल प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल खैरा द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर में हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हो रहे है। इस शिविर में सक्ती जिले के बालक और बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उक्त खेल प्रशिक्षण शिविर में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक उपस्थित होकर भाग ले सकते है। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ीयों को निम्नांकित खेल विधा बैडमिंटन, बालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर खेल अधिकारी श्री हरी पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजन पटेल, फुटबाल संघ के सचिव श्री दीपक गुप्ता, कराटे संघ से स्नेहाशीष डे , जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री एन पी गोपाल, सुश्री सीमा यादव , श्री दादू राम केवट, बालीबाल संघ से रमापति देवांगन , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज , जिला कबड्डी संघ से सचिव श्री अनिल कुमार सिंह कुर्रे , श्री बाबू लाल सिदार सहित गणमान्य नागरिक,अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। उपरोक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए चंद्र प्रकाश तिवारी , जय प्रकाश बघेल, देवाशीष बनर्जी, व्यायाम शिक्षकगण भोग सिंह कंवर, अनीस जयसवाल, विनोद उरांव, विजय, कलेश्वरी साहू , मोहन सिंह राठिया, किरण सिंह, निशा साहू, बबिता गोंड , किशन रात्रे आदि का सहयोग हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन जिला खेल अधिकारी खेल एवम युवा कल्याण विभाग श्री हरि पटेल ने किया। उक्त शिविर का समापन 9 जून को होगा। *समर कैंप के पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत* जिले के सक्ती नगर स्थित नंदेलीभाठा खेल मैदान में समर कैंप की आज से शुरुआत हुई है। पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन सहित अन्य खेलो के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई तथा पंजीयन कार्य किया गया। इस समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से बच्चे जो भी सीखेंगे उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। May 20, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ* *हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे* जिला संवाददाता रविंद्र देवांगन चोरिया. सक्ती 20 मई 2024/…
Uncategorized 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही May 19, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments ✳️ *प्रेस विज्ञप्ति* ✳️ जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 18/05/2024 *⏺️ 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही* *⏺️ आरोपी रामफल जांगड़े पिता मनसा राम…
Uncategorized आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही* May 12, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *⏺️आरोपी* *आकाश बजाज पिता मोती लाल बजाज उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 20 केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर* *⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा 6 ,7 छग जुआ अधिनियम 2022…
Uncategorized April 22, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments IHRCCO राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल, प्रधान संपादक,एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र ) मुंबई से मतदान करने आयेंगे छत्तीसगढ़। समाचार मुंबई। , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत,प्रधान संपादक, छत्तीसगढ़…