Author: प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

ग्राम पंचायत लटूवा में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद, कलेक्टर एवं केबिनेट मंत्री को आवेदन देकर किए शिकायत

बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ जनपद पंचायत बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत लटूवा में कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों में लाखो रुपए की भ्रष्टाचार होने की शिकायत…

संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया बी डी एम अस्पताल का निरीक्षण* *अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *गांव-गांव में लगाए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर – कलेक्टर* जांजगीर-चांपा 22 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय (बीडीएम) अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड, शौचालय की व्यवस्था, लैब तथा आपरेशन थियेटर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहां सफाई व्यवस्था तथा यहां आने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को बिल्डिंग भवन में जगह जगह आ रहे सीपेज को दुरुस्त करने, टाइल्स लगाने, अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवाल, ट्रांसफार्मर को सिफ्ट करने, निर्माण कार्याें का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर सहित अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवाई कक्ष, प्रसव कक्ष, ओटी कक्ष, नेत्र कक्ष, दंत कक्ष, बर्न यूनिट कक्ष, एचआईवी कक्ष, पैथालॉजी लैब सहित सभी कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक वार्ड में स्टाक पंजी रखने और पंजी का मुख्य स्टाक पंजी से मिलान करने के निर्देश संबंधितों को दिए। कलेक्टर ने मौके पर सीएमएचओ डॉ वंदना सिसोदिया व सिविल सर्जन डा. अनिल जगत को निर्देशित किया कि वे भी अस्पताल में समय-समय पर आकर निरीक्षण करे। निरीक्षण के दौरान पी डब्ल्यू डी श्री लहरे, एस डी एम श्री नीरनिधि नदेहा, डी पी एम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। *हिमांशु को गोद में उठाकर कलेक्टर ने किया दुलार -* एनआरसी कक्ष का निरीक्षण करते कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने महुदा से आए हिमांशु कर्ष को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया। पोषण की कमी के चलते ढाई वर्षीय हिमांशु को नियमित पोष्टिक आहार दिया जा रहा है। नियमित पौष्टिक आहार के संबंध में कलेक्टर ने हिमांशु की मां से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने एन आर सी स्टाफ को सभी बच्चों को डाइट के अनुसार पौष्टिक आहार देने, खिलौनों से बच्चों का मनोरंजन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रसव कक्ष में भर्ती लता से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जच्चा बच्चा की नियमित देखभाल करने कहा। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती पदुमलाल बरेठ, वृहस्पति बाई महंत से अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स/क्र

संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया बी डी एम अस्पताल का निरीक्षण* *अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *गांव-गांव में…

*रविंद्र देवांगन जिला ब्यूरो* *कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित* *कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों का किया समीक्षा* *विभागीय कार्यों में लाए कसावट-कलेक्टर* सक्ती 22 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना संबंधी सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, इसका सभी अधिकारी कर्मचारी विशेष ध्यान रखे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी को यह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने समर कैम्प में अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर श्री तोपनो ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों का राशन कार्ड बनाने, मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाने सहित किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित प्रकरणों की जानकारी तथा अन्य विभागीय कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती श्री के एस पैकरा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम ,एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

*रविंद्र देवांगन जिला ब्यूरो* *कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित* *कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों का किया समीक्षा* *विभागीय कार्यों में लाए कसावट-कलेक्टर* सक्ती…

बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ छत्तिसगढ़ राज्य के बलौदा बाजार के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी शिरीष पाण्डे की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी के…

रियल फिल्म में शूटिंग करते हारते हीरो एवं डायरेक्टर पहुंचे जेल।

बलौदा बाजार क्राइम रिपोर्टर मिथलेश वर्मा के विशेष रिपोर्ट। बलौदाबाजार : फिल्मों में गुंडों को पीटने वाले हीरो और हीरो से पिटाई करवाने वाले डायरेक्टर्स आपने कई देखे होंगे.लेकिन छत्तीसगढ़…

एकाएक आये अंधड़ ने नगर में बरपाया कहर,ऊपर से लाइट बंद ने स्थिति को बनाया भयावाह लंबे समय से शाम होते ही चल रहा आंधी और तूफान संवाददाता रविंद्र कुमार देवांगन जिला उप मुख्यालय चांपा,,,, बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष शाम होते ही प्रति दिवस आंधी और तूफान से आमजन जीवन को हस्त व्यस्त कर दिया है, इसका मूल वजह प्राकृतिक पर्यावरण से की जा चुकी छेड़छाड़ प्रमुख वजह हो सकता है, वैसे तो हर वर्ष विशेष कर जांजगीर चांपा जिले क्षेत्र में मई के आखिरी सप्ताह में शाम होते ही आंधी तूफान चलने की रिकॉर्ड दर्ज होती चली आ रही है, लेकिन इस वर्ष शरद ऋतु (ठंडी का मौसम) समाप्त होते ही लगातार मौसम के एकाएक करवट बदल लेने से आंधी और तूफान का दौर देखने को मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप जहां लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है,तो वहीं दूसरी तरफ चौक चौराहे सहित गली एवं सदर बाजारों में व्यवसाय करने वाले लोगों को अपना दुकान समेटना एक मजबूरी साबित हो रही है,बात एक दिवसीय आंधी तूफान की हो तो कोई भी झेल सकता है, लेकिन लगातार जिस तरह से शाम होती बादली छाने के उपरांत जिस कदर आंधी और तूफान चलता है, उससे आम जन सहित व्यापारी वर्गों को बड़ी दिक्कतें होती हैं, और यही सब कुछ आज समाचार लिखे जाने के दौरान जिला उप मुख्यालय चांपा क्षेत्र में जमकर आंधी और तूफान का दौर चल रहा है, इन्हीं के चलते जहां एक ओर विद्युत आपूर्ति बंद हुआ,वहीं मजबूरी बस छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों ने अपना व्यवसाय समेटना प्रारंभ करना समस्या को दर्शाने के लिए काफी है,,,

एकाएक आये अंधड़ ने नगर में बरपाया कहर,ऊपर से लाइट बंद ने स्थिति को बनाया भयावाह लंबे समय से शाम होते ही चल रहा आंधी और तूफान संवाददाता रविंद्र कुमार…

संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई* जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं नगरीय निकाय विभाग द्वारा जिले में अवैध प्लाटिंग पर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के आज विभिन्न स्थानों पर किये गये अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इनमें नगर पालिका जांजगीर क्षेत्र, तहसील बलौदा के नगर पंचायत में एवं नगर पालिका चांपा अंतर्गत अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार, सीएमओ एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। स/क्र

संवाददाता सुनील साहू *कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई* जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं नगरीय निकाय…

सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

*सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस* *बुधसिंह नेताम की जिला बदर कार्यवाही निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन* कोण्डागांव जिला मुख्याल में…

कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि लगातार मिल रहे शिकायतों पर प्रशासन की टीम भेजी गई थी जिसके द्वारा कार्यवाही की गई है। हमारी खबर का असर- chhattisgarhtalk.com की खबर का हुआ असर, दादागिरी करने वाले पुलिस आरक्षक लोमस साहू को SSP ने किया निलंबित

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों रेत माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं, रेत माफिया को ना ही राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा (Tank Ram Verma) का डर है…

सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर? क्या पकड़ पाएगी……. पढ़िए पूरी रिपोर्ट….. sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार का चर्चित सेक्स स्कैण्डल कांड के फरार आरोपियों को महीने भर होने के बावजूद पुलिस ने नाकामयाब है मामले को सामने आये लगभग डेढ़ माह से अधिक हो चुका है पर पुलिस कप्तान द्वारा आरोपियों को पकड़ने बनाई गई पांच स्पेशलिस्ट टीम अभी भी घटना के सरगना कहे जाने वाले आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है और आरोपी बडे़ मजे से पुलिस को लुकाछिपी के खेल में छकाते नजर आ रहे हैं। 29 मार्च को जब घटना प्रकाश में आई तब आनन फानन में पुलिस ने अधिवक्ता महान मिश्रा को पकड़ बडे़ ही गर्व के साथ पत्रकार वार्ता कर वाहवाही बटोरी। वही घटना में अन्य प्रयुक्त अन्य आरोपियों दुर्गा टंडन, रविना टंडन, व प्रत्युष मैया को पकड़ ली और काफी पुछताछ किया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि आरोपियों से पुछताछ में जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारी व जवान का भी नाम आया पर उच्च अधिकारी इन्हें नहीं पकडे़ है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जिस दिन पहली बार अधिवक्ता महान मिश्रा से कोतवाली पुलिस पुछताछ कर रही थी उस वक्त शिरीष पांडे थाना आया था और उसके बाद जो फरार हुआ अभी तक बलौदाबाजार पुलिस पकड़ नहीं पाई। इसे भी पढ़े- शिक्षा विभाग के मिलीभगत से चल रहा फर्जी मार्कशीट बनाने का बड़ा खेल, सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ खुलासा, पढ़िए हमारी स्पेशल रिपोर्ट फरार चल रहे आरोपी पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के विधायक प्रतिनिधि रहे शिरीष पाण्डेय, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, और ज्योति पब्लिक न्यूज़ के संचालक आशीष शुक्ला ये चार मुख्य आरोपियों के नाम है जो अभी भी बलौदाबाजार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि सैक्स रैकेट व सेक्स स्कैण्डल मामले में ब्लैकमेलिंग कर लोगों से लगभग 50 लाख रुपय वसूली कर ब्लैक मेलिंग की है sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार के जिन कथित जनप्रतिनिधियों के नाम आये थे उनको बचाने उच्च स्तर के बड़े जनप्रतिनिधियों का भी दबाव आया जिसके बाद पुलिस कार्यवाही ठंडा पड़ गया और चुनाव आ गया। वही यह भी बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व आरोपी गण बकायदा मामले को निपटाने थाना जाया करते थे जिसके बाद होता था मामले को दबाने लेनदेन का खेल जिसमें जनप्रतिनिधि, आरोपी व पुलिस शामिल होती थी। अपनों को बचाने का सौदा: कांग्रेस अध्यक्ष बलौदाबाजार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने जिला पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अपने-अपनों को बचाने का सौदा तय हो चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में जो नाम सामने आए हैं उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर उल्टे उन्हे बचाने में लगे हुए हैं। जांच-बूझकर चालान पेश करने की तय सीमा 90 दिन के बीतने का इंतजार किया जा रहा है ताकि जमानत मिल जाए। sex scandal case In Chhattisgarh: खैर चुनाव निपट गया और अब पुलिस पुनः खोजबीन में जुट गयी है और पुनः आरोपियों के घर खोजबीन करने के नाम पर जाकर खानापूर्ति करते दिखाई दी है। देखना होगा कि निष्पक्षता के साथ जांच कब तक पुरी होती है क्या फरार आरोपी पकड़े जाऐंगे या आरोपी सरेंडर करेंगे यह तो आने वाला वक्त बतायेगा पर अभी कही न कहीं पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहा है कि आखिर पुलिस अबतक आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है। इसे भी पढ़े- रेत माफियाओं के आतंक जारी!! महानदी को भूखे भेड़िये की तरह नोच खा रहें रेत माफियाँ, प्रशासन सोया कुम्भरणीय नींद में, आखिर कब खुलेगी नींद? वही एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा कि आरोपी फरार है पुलिस पडताल कर रही है जल्द पकड़ लिये जायेंगे। पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना- रूपेश बलौदाबाजार शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर ने भी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की असफलता पर सवाल किया कि मामले का मास्टर मांइड शिरीष पाण्डेय और आशीष शुक्ला, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे अपने परिजनों के संपर्क में है, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वे अपने परिजनों से लगातार बात कर रहे हैं मगर पुलिस इन परिजनों के मोबाइल नंबरों को ट्रैस कर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिले की पुलिसिंग की बात करे तो यह नया मामला नहीं है नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी एवं पैसा उगाही का आरोपी शिक्षक पुलिस पकड़ से बाहर है। कटगी के शराब दुकान में खुलेआम रूपयों से भरा गायब हुए महीनों बीत गये पर पुलिस के हाथ खाली है। इसे भी पढ़े- बलौदाबाजार जिले में गली मुहल्ले में बेधड़़क बिक रही अवैध शराब….!! दारू कोचियों को किसका मिल रहा संरक्षण?? sex scandal case In Chhattisgarh: लगभग एक साल से अधिक समय हो गये जब श्रमविभाग पर जिंदा आदमी को मृत घोषित कर पैसा निकालने का मामला आया था जिसमें च्वाईस सेंटर संचालक पर पुलिस ने कार्यवाही कर दिया पर श्रम विभाग के अधिकारी की संलिप्तता पर जांच पर मौन नजर आ रही है। ऐसे अनेक मामले है जो ठंडे बस्ते में है जो कहीं न कहीं पुलिस की निश्पक्ष कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं।

सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स…

You missed