Uncategorized बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संचालित अंबुजा सीमेंट संयंत्र में काम कर रहे सभी ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने मैनेजमेंट को दोबारा चेतावनी पत्र सौंपा। अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट रवान के मैनेजमेंट को यहां के इंटक यूनियन ने ए पुल, बी पुल और ठेका श्रमिकों की मांग को लेकर कई बार आवेदन सौंपा। उन्होंने यहां काम कर रहे मजदूरों की मांगों को लेकर रायपुर स्थित सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक का भी आयोजन किया था, लेकिन मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये और वादाखिलाफी के चलते आज तक समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल सका। इंटक यूनियन का आरोप है कि कई बार हुई त्रिपक्षीय बैठक में अंबुजा अडानी सीमेंट मैनेजमेंट का कोई भी जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद नहीं होता। यूनियन के सदस्यों को समय-समय पर प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। इंटक यूनियन की सदस्यता लेने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। मजदूरों ने कहा है कि अगर उनकी मांगें इस बार पूरी नहीं की गईं, तो वे इंटक यूनियन के बैनर तले 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के मैनेजमेंट की होगी। अंबुजा अडानी सीमेंट रवान प्लांट के मजदूरों की प्रमुख मांगें कालीन ड्यूटी में ले रहे श्रमिकों से 8 घंटे का शिफ्ट किया जाये, एवं सप्ताहिक अवकाश दिया जावें। पिछले 3 वर्ष का पेकिंग प्लांट श्रमिकों का DA नहीं जोड़ा गया है उसे जोड़ा जाये । आल अलाउंस को टन वेज से अलग किया जाये। पेकिंग प्लांट की श्रमिकों को वैगन का गेट बंद करने एवं खोलने के लिये अलग से श्रमिक रखा जाए। वेजबोर्ड समझौता का एरियस बनाकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। पेकिंग प्लांट में कार्यरत लोडर श्रमिकों को सीएमए का जो समझौता हुआ है। उसका जानबूझकर अवैधानिक रूप से उल्लंघन किया जा रहा है। सभी श्रमिको को ESIC, मेडिक्लेम सुविधा एवं PF का लाभ दिया जाए, ठेका श्रमिको को अधिकांस महिनो में विलम्ब से वेतन दिया जाता है, उसे समय पर दिया जाए, सभी सुरक्षा उपकरण दिया जाए, गेट पास, पेमेंट स्लिप, पंचिग बनाया जाए, सप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश एवं हॉलीडे अवकाश दिया जाए तथा कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों को वैधानिक रूप से ओवर टाइम का डबल भुगतान किया जावे। सभी श्रमिकों को कार्यानुसार न्युनतम मजदूरी दरो के हिसाब से वेतन भुगतान किया जाए जो की 200/- रू. नगदी भुगतान किया जाता है जो नियमानुसार गलत है जिसे बंद कर बैंक खाता में भुगतान किया जाए। मांइस में कार्यरत माँ शारदा एसोसियेट के मजदूरों को केन्द्रीय श्रम के तहत विगत 4 वर्षों का DA नहीं दिया गया है एवं मेडिकल छुट्टी नहीं दिया जाता है । नारायण प्रसाद ठेका के अंतर्गत सेवामुक्त किये श्रमिकों को तथा टी.सी. जैन के ठेका में कार्यरत श्रमिक ईश्वरी ध्रुव पूर्ववत कार्य पर रखा जावे। पेकिंग प्लांट में कार्यरत सभी श्रमिकों को ई.एल.सी. एल. का नगद भुगतान शीघ्र किया जाये। कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों का अनेक वर्षों से कोई वेतन वृद्धि नहीं हुई है उसमें वार्षिक वेतन वृद्धि की जावे तथा ग्रेडेशन किया जाये। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized छत्तीसगढ़ के धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत बधाई दिए मुंबई से प्रथम दस्तक न्यूज़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक को बधाई संदेश भेजें हैं और छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के टीम के सभी साथी भामा साहू दुर्गेश वर्मा सूरज पटेल वर्षा जी वेद प्रधान जी और साथी के साथ अनुज शर्मा धरसीवा विधानसभा के विधायक को सुभाकमनाएं और बधाई दिए अनुज शर्मा ने हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और हमेशा हर काम में साथ देने का और सहयोग करने का आश्वासन दिया अनुज शर्मा एक सुपर स्टार भी है और फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथी को धन्यवाद दिया बीजेपी के एक सदस्य के रूप में अपने आप को सदस्य के रूप मानती है और कार्य करता हु कहता है और सभी जनता के आशीर्वाद से जनता का सेवा करने की बात कही विशेष रूप में सभी पत्रकार एवम सभी न्यूज़ चैनल वाले को विशेष धन्यवाद कहा December 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized बलौदाबाजार, कलेक्टर चंदन कुमार ने बलौदाबाजार में अनाधिकृत दुकानों में सिलेंडर बेचने की शिकायत को बड़ी गंभीरता से लिए है। उन्होने तत्काल खाद्य को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत विभाग ने कार्रवाई करते हुए बलौदाबाजार नगर के तीन दुकानों से 97 नग घरेलू,कमर्शियल खाली एवं भरे हुए सिलेंडर जब्त किया गया है। जिसमे शुभ कदम शूज सेंटर से 12,राजेश नागदेव के प्रतिष्ठान से 9 नग, इसी तरह भाटापारा मेन रोड के पास,खपरी मोड़ नजदीक प्रकाश दास के निवास स्थान में उनकी अनुपुस्थिती पर शुभम परियानी से 76 नग सिलेंडर जब्त किया गया है। मौके पर अवैध रिफिलिंग करते भी पाया गया है। उक्त जब्त सिलेंडर को मेसर्स मां महामाया गैस एंजेसी करमदा,मारुति गैस एजेंसी अर्जुनी के सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त कार्रवाई द्रवित पेट्रोलियम गैस ( प्रदाय एवं वितरण विनियम ) आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लघन के तहत किया गया है। जिसमे आगे कारवाई हेतु कलेक्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उक्त कर्रवाई खाद्य अधिकारी विमल दुबे के नेतृत्व में सहायक खाद्य अधिकारी सुशील टंडन, खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला,रामनारायण साहू, तलेश यादव के टीम द्वारा किया है। साथ ही खाद्य अधिकारी द्वारा चेतवानी दी गई है की अनाधिकृत दुकानों में सिलेंडर ना रखें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized कलेक्टर चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा गुरुवार को वीरभूमि सोनाखान पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्मारक स्थल, मुख्य कार्यक्रम स्थल, गार्डन आदि का निरीक्षण कर शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच की रंग- रोगन, सजावट के साथ ही अन्य कार्यक्रमो के पंडाल का निर्माण, शौचालय, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित वीआईपी मूवमेंट को दृष्टिगत रखते हुए हैलीपेड निर्माण, वाहन पार्किंग सहित मेले में लगने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्दश दिए। इसके पश्चात उन्होंने स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक तथा संग्रहालय की साफ सफाई व सजावट करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्मारक स्थल के निकट स्थित गार्डन का भी निरीक्षण किया और गार्डन की दीवारों की रंगाई -पुताई करने तथा लाइटिंग को सुधारने कहा। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सीएसपीडीसीएल के अधिकारी को रात्रि में बिजली कटौती नही करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को पार्किंग सहित सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने कहा गया। इस दौरान शहीद वीर नारायण सिंह के प्रपौत्र श्री राजेंद्र दीवान ने कार्यक्रम आयोजन एवं तैयारी के सम्बंध में जानकारी दी और जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। ज्ञातव्य है कि हर वर्ष 10 दिसंबर को वीरभूमि सोनाखान में श्रध्दा, गौरव एवं शौर्य के प्रतीक के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह शहीद दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर मेले का आयोजन 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर तक होता है। इस दौरान अपर कलेक्टर वीसी एक्का,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीएम अंशुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक Previous Post December 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized छत्तीसगढ़ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत बधाई दिए मुंबई से प्रथम दस्तक न्यूज़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक को बधाई संदेश भेजें हैं और छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के टीम के साथी भामासाहू दुर्गेश वर्मा सूरज पटेल वर्षा जी वेद प्रधान जी और साथी के साथ पुरंदर मिश्रा जी उत्तर विधानसभा के विधायक को सुभाकमनाएं और बधाई दिए पुरंदर मिश्रा जी ने हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और हमेशा हर काम में साथ देने का और सहयोग करने का आश्वासन दिया पुरंदर मिश्रा जी जगन्नाथ मंदिर का कर्ताधर्ता है आप सभी जनता और अपने सभी कार्यकर्ता को भगवान मानती है वह बीजेपी के एक सदस्य के रूप में अपने आप में मानती है और सभी जनता के आशीर्वाद से जनता का सेवा करने की बात कही विशेष रूप में सभी पत्रकार एवम सभी न्यूज़ चैनल वाले को विशेष धन्यवाद कहा December 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। भूपेश बघेल की सरकार बदल गई है। अब बदली राजनीतिक समीकरण को लेकर केवल राजनीतिक दल के लोग ही नहीं चिंतन कर रहे हैं बल्कि आम लोग और किसान भी चिंतन कर रहे यह भी सोच रहे हैं कि 5 साल में कई ऐतिहासिक करने के बाद भी भूपेश बघेल सरकार क्यों बदल गई। घोषणा पत्र भी भाजपा की तुलना में कांग्रेस का मजबूत था इसके बाद भी लोगों ने भूपेश बघेल को क्यों नकार दिया, इसको लेकर लोक चर्चा में लगे हुए सरकार चली गई हो लेकिन बघेल कई मायने में किसानों याद आएंगे। खास तौर पर धान की कीमत को बढ़ाने को लेकर बघेल को ही याद करेंगे।विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है। भूपेश बघेल की सरकार अब सत्ता से बाहर है,लेकिन हमेशा की तरह लोग अब चिंतन मनन और मंथन में लग गए हैं। बीते 5 साल के भूपेश बघेल के कार्यकाल को याद की कर रहे हैं कि उन्होंने क्या किया और क्या नहीं किया। इस मामले में किसान वर्ग सबसे आगे हैं,किसानों का कहना है कि भूपेश बघेल ने ही आज धान की कीमत बढ़ाई है। यदि भाजपा आज 3100 रुपए दे रही है तो इसका श्रेय भी भूपेश बघेल को ही जाता है,क्योंकि यदि भूपेश बघेल धान की कीमत 2800 नहीं करते तो शायद भाजपा भी धान की कीमत इतनी नहीं देती। यही वजह है कि सरकार तो भले चली गई है लेकिन किसान भूपेश बघेल को हमेशा याद रखेंगे कि उनकी उपज की वास्तविक कीमत दिलाने में भूपेश बघेल की ही महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्ज माफी और धान की कीमत बढ़ाकर भरी थी किसानों की झोली किसानों का मानना है कि पिछले 5 साल में किसान काफी समृद्ध हुए हैं। 5 साल पहले धान की कीमत 1700 रुपए मिलती थी,जिसे भूपेश बघेल ने 2500 रुपए किया उसके बाद इस बार 2800 किया था। इसके बाद ही भाजपा ने 3100 देने का वादा किया। इसके अलावा 5 साल पहले जो ऋण माफी की थी इससे किसान काफी सुदृढ़ हुए थे। अधिकतर किसानों का यही मानना है कि कर्ज माफी से ज्यादा प्रभावशाली धान की कीमत बढ़ाना रहा, क्योंकि बढ़ी हुई कीमत हर साल मिलनी है,इससे किसानों को फायदा होगा जबकि समर्थन मूल्य हर साल 100 से 150 रुपए ही बढ़ता है। इस तरह किसानों को यही मानना है कि 5 साल में किसानों के लिए भूपेश बघेल ने बहुत कुछ किया था। स्वामी आत्मानंद स्कूल भी रही उपलब्धि गांव के किसानों, गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूल भी भूपेश बघेल की बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। इसके लिए भी लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। इससे पहले सरकारी स्कूलों की हालत सभी जानते हैं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बड़े लोगों के बच्चे ही पढ़ सकते हैं,इस अवधारणा को खत्म करते हुए गांव के गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भर्ती करने की सोच केवल भूपेश बघेल ने ही बदली थी। वहीं इस बार अपने घोषणा पत्र में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त की शिक्षा देने वाले थे,यह भी एक बड़ी सौगात हो सकती थी। आगे अब सरकार बदल जाने के बाद क्या होगा इसको लेकर संशय बना हुआ है। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 8, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized बंगाल की खाड़ी में बने तूफान मिचोंग के असर से प्रदेश के पूर्वी और अरब सागर में बने चक्रवात से आ रही नमी के असर से 4 दिसंबर की रात से शुरू हुई बारिश 5, 6 और 7 दिसंबर को भी रुक रुक कर होती रही। आसमान में घने बादल छाए हुए है। मौसम में लगातार हो रही तब्दीली से किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है हवा चलने से तापमान कम हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी मेहनतकश किसानोे ने अपने खून पसीना सींचकर धान की बम्पर पैदावार ली है। किंतु पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 5 दिनों से मौसम में आए एकाएक बदलाव से क्षेत्र में 3 दिनो से बेमौसम बारिश हो रही है लिहाजा किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बादल छाए रहने के साथ दो-तीन दिन से हो रही बारिश से धान की कटाई मिजाई के अलावा समिति में धान खरीदी कार्य पर विराम लग गया हैं। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने खेती किसानी चौपट कर दी है। खेत खलिहान गीले हो गए हैं जिसमें ट्रैक्टर या अन्य मशीने नहीं चल पाएगी। ऐसे में अब मौसम भी खुलता है तो कटाई मिजाई के लिए किसानों को खेतों के सूखने तक इंतजार करना होगा। मुंडा के कृषक पोखराज साहू मेलाराम रजक सुमेर वर्मा हरिशंकर साहू धनगांव के तुलसी मनहरे कोहरौद के किसान पन्ना रजक हंस रजक सालिक पटेल ने बताया कि खराब मौसम ने फिर एक बार किसानों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद मंगलवार से लेकर गुरुवार तक सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही बारिश और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं। बारिश के चलते कृषि कार्य ठप हो गए हैं। कटाई मिजाई के दौर में बारिश होने से परेशानी बढ़ गई है वर्तमान में लगभग 30 फ़ीसदी धान कटाई कार्य बचा हुआ है बारिश होने से खेतों का धान फिर भीग गया है। किसानों ने बताया कि बारिश होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है बारिश से खड़ी फसल नरम होकर गिरने लगी है वही कट चुका धान भीग रहा हैं। मौसम की मिजाज को देखते हुए किसानो की माथे पर चिन्ता की लकीरे साफ तौर पर देखी जा रही है। वही कई ऐसे किसान है जिनके पास अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए जगह का अभाव जिसके चलते बेमौसम बारिश से अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 8, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized रायपुर 7 दिसंबर 2023। रायपुर कोर्ट में कोयला घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाज़िर नहीं हुए। कोर्ट में हाजिर नहीं होने की वजह से तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगो को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने 9 आरोपियों को फिर से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय को जारी किया गया। इधर जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट नहीं आने पर ईडी वकील ने आपत्ति दर्ज की।आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार भी लगायी। जिसके बाद आनन फ़ानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए कोर्ट में पेशी करायी। दरअसल कोयला घोटाले केस में जेल में बन्द सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोईन, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य लोगों को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन मामले से जुड़े आरोपी पिछली तीन पेशी से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं, ना ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ रहे हैं। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख़ 6 जनवरी तय की है। रानू साहू की जमानत पर आज सुनवाई कोयला घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आई छत्तीसगढ़ की महिला आईएएस रानू साहू पर फैसला आ सकता है। बिलासपुर हाईकोर्ट में कल उनके जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। महिला अधिकारी रानू साहू को इसी साल के जुलाई में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनपर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप ईडी की ओर से लगाया गया था। वह फ़िलहाल जेल में बंद है। इस पूरी कार्रवाई के बाद राज्य सरकर ने उन्हें सेवा से निलंबित भी कर दिया था। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक December 8, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर करणी सेना परिवार ने रायपुर में किया उग्र विरोध प्रदर्शन ज्ञात हो कि बीते 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में दिन दहाड़े घर में मिलने के बहाने से आकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्ममता से हत्या कर दी गई जिससे सम्पूर्ण देश भर में क्षत्रिय समाज आक्रोशित है और न्याय की मांग कर रहा है। उसी कड़ी में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना की पूरी टीम ने एकजुट होकर दिनांक 06 दिसंबर 2023 को मध्यान्ह 03 बजे से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उग्र रूप से प्रदर्शन के साथ यह मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ़्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित मानी जाएगी और यदि प्रशासन जल्द ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाता तो देश भर में करणी सेना के भीषण विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ करणी सैनिकों ने मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर रायपुर एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गोगामेड़ी जी के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की। December 6, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized ? ? श्रीमती वर्षा जैन छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन की कानूनी सलाहकार नियुक्त। ? ? छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष माननीय श्री मनोज वर्मा जी ( स्वतंत्र) ने एडवोकेट श्रीमती वर्षा जैन को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है अतः श्रीमती वर्षा जैन की नियुक्ति नए आदेश के आने तक वैद्य रहेगा । हम इनकी उज्ज्वल भविष्य भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान,जागरूक,संगठन की जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी लगन ,तन ,मन धन से पूरी टीम को साथ लेकर चलने का निष्पक्ष सफल प्रयास करेंगी इसी आशा के साथ । इनकी नियुक्ति पर संगठन की महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती भामा साहू ,इंद्राणी निषाद, दुर्गेश वर्मा,ईश्वर ध्रुव,,सूरज पटेल ,एवं संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। December 6, 2023 Team manoj No Comments