Category: छत्तीसगढ़

बाईपास अब होगा पूरा रिंग रोड सहित बलौदाबाजार हेतु वर्ष 2025-26 के बजट में करोड़ों की सौगात व्हाया लटुवा, पनगांव बाईपास 12.378 कि.मी. सड़क निर्माण में भूमि अर्जन हेतु बजट में मिली स्वीकृति भरसेली, प्रतिष्ठा कॉलोनी, सोनपुरी मार्ग, व्हाया लटुवा मार्ग होते हुए पनगांव बाईपास सड़क तक होगा निर्माण सम्पूर्ण रिंग रोड बनने का सपना हो रहा साकार मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार बलौदाबाजार l जिला मुख्यालय में ओव्हरलोड अंतर्गत यातायात के बढ़ते दबाव, प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए बीते वर्ष 2024-25 के बजट में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर व्हाया लटुवा, पनगांव बाईपास सड़क निर्माण हेतु बजट में स्वीकृति थी, वर्तमान में उक्त कार्य हेतु नए बजट 2025-26 में भूमि अर्जन हेतु स्वीकृति प्रदान हो गई है जिससे की नगर में खुशी की लहर दौड़ रही है l विदित हो कि पूर्व में स्वीकृत बाईपास को रिंग रोड बनना प्रस्तावित था जिसमें आधा राउंड नगर के उत्तर-पश्चिम दिशा के ग्राम- लटुवा, शुक्लाभाटा, सोनपुरी, छुईहा, भरसेली एवं आधा राउंड नगर के दक्षिण-पूर्व दिशा के ग्राम- परसाभदेर (कुकुरदी), कोकड़ी, रिसदा की ओर बनकर सम्पूर्ण रिंग रोड बनना प्रस्तावित हुआ था किन्तु स्वीकृत राशि की कमी के चलते पूर्व में केवल दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर का आधा बाईपास बन पाया था जिसमें ओव्हरलोड यातायात में पूरी तरह से निजात नहीं मिल पा रहे थे, उसका मुख्य कारण यह था कि लवन-कसडोल की ओर जाने वाले भारी वाहन भी मजबूरन रिसदा, रायपुर रोड बाईपास के लंबे रास्ते को तय करना और जैसे ही नो इंट्री समाप्त होती तो लवन-कसडोल की ओर जाने वाली गाड़ियां शहर के अंदर से गुजरने लगी थी जिससे आये दिन दुर्घटना, प्रदूषण बढ़ने लगे थे l वर्तमान बजट में स्वीकृति मिलने से शेष बचे आधे राउंड के पूरा होने से अब बाईपास रिंग रोड में तब्दील हो जायेगा जिससे नगर को भारीवाहन प्रवेश से छुटकारा मिलेगा साथ ही आसपास के ग्रामवासियों को भी सुगम मार्ग मिलेंगे और यातायात में दबाव समाप्त होगा l लोकनिर्माण अधिकारी से मौखिक रूप से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त स्वीकृत बाईपास सड़क नगर निवेश के प्रस्तावित मार्ग एम.आर. 16 ग्राम भरसेली, प्रतिष्ठा कॉलोनी, सोनपुरी मार्ग, व्हाया लटुवा मार्ग होते हुए पनगांव बाईपास सड़क में मिलकर सम्पूर्ण रिंग रोड में तब्दिल होगा l उक्त स्वीकृत हुए ऐतिहासिक कार्य पर नगर के प्रबुध्दजनों सहित नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केशरवानी, योगेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार प्रकट कर बधाईयां दी है l

मिथलेश वर्मा लटुआ बाईपास अब होगा पूरा रिंग रोड सहित बलौदाबाजार हेतु वर्ष 2025-26 के बजट में करोड़ों की सौगात व्हाया लटुवा, पनगांव बाईपास 12.378 कि.मी. सड़क निर्माण में भूमि…

बलौदाबाजार में लोक अदालत के नाम पर पुलिस की मनमानी! गरीबों और मजदूरों से जबरन वसूली, बेवजह चालान और पत्रकार से बदसलूकी की घटना से जनता में आक्रोश।

मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार नेशनल लोक अदालत को “सहज, सरल, सुलभ और सस्ता न्याय” कहा जाता है क्योंकि यह न्याय पाने का एक ऐसा माध्यम है जहाँ तेजी से, कम खर्च…

बलौदाबाजार में लोक अदालत के नाम पर पुलिस की मनमानी! गरीबों और मजदूरों से जबरन वसूली, बेवजह चालान और पत्रकार से बदसलूकी की घटना से जनता में आक्रोश।

मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार नेशनल लोक अदालत को “सहज, सरल, सुलभ और सस्ता न्याय” कहा जाता है क्योंकि यह न्याय पाने का एक ऐसा माध्यम है जहाँ तेजी से, कम खर्च…

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गिरौदपुरी मेला में हुए शामिल* *गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की*

मिथलेश वर्मा /बलौदा बाजार *गिरौदपुरी मेला की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की…

*छत्तीसगढ़ राज्य के विकास को “गति” प्रदान करने वाला बजट – विजय केसरवानी*

मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित ऐतिहासिक बजट को राज्य के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करने के साथ जन आकांक्षाओं तथा आशाओं…

*गिरौदपुरी मेला का आयोजन 4 से 6 मार्च तक, गुरू गद्दी शीन गुरूबालदास साहेब की अध्यक्षता में मेला समिति की बैठक सम्पन्न* *श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं एवं चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर जोर*

मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार बलौदाबाजार गिरौदपुरी धाम में इस साल तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 4 से 6 मार्च 2025 तक किया जायेगा। धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब की अध्यक्षता में गिरौदपुरी…

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर जी के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने राहुल कुमार साहू जिला संगठन सचिव दुर्ग (मीडिया ) की दी जिम्मेदारी।

राहुल कुमार साहू बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के छत्तीसगढ़ जिला संगठन सचिव (मीडिया) दुर्ग। श्याम सिंह ठाकुर राहुल कुमार साहू बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं…

*”पुरखा के सुरता”* IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( मीडिया) कुर्मी मनोज वर्मा स्वतंत्र ने गेटवे ऑफ इंडिया में डॉ. खूबचंद बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित। समाचार मुंबई छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा एवं स्वतंत्रता…

“पुरखा के सुरता” छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करेंगे। IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) कुर्मी मनोज वर्मा (स्वतंत्र)

छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करेंगे। IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

उड़ीसा PCC के नवनियुक्त अध्यक्ष भक्त चरणदास को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी…

रायपुर विमानतल पर उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष भक्त चरणदास जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी. AICC सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ में उनके सांगठनिक कार्य के हम…

You missed