Month: December 2023

नारायणपुर के बाद कांकेर ज़िले में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बनाया है. IED की चपेट में आने से BSF के एक जवान शहीद हो गए. घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है मिली जानकारी के अनुसार, परतापपुर थाना के गाँव सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से पहले लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ़ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय शहीद हो गए। उन्हें गंभीर हालत में चिकित्सा के लिए अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नारायणपुर में कल IED ब्लास्ट बता दें कि, इससे पहले 13 दिसंबर को नारायणपुर में IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक कमलेश साहू शहीद हुए थे। इसके 24 घंटे के भीतर कांकेर में अखिलेश राय के रुप में एक और जवान की शहादत हुई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है।

चार बार के सांसद तीन बार की विधायक तीन बार के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके छत्तीसगढ़ के दमदार आदिवासी नेता कुनकुरी विधायक सरल सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तेज तर्रार नेत्री निर्मला रजक ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों व मजदूरो एवं जनता को कल्याणकारी योजना का लाभ मिलेगा उनके नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास पिछले 5 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रहने से प्रभावित रहा। अब यह विकास यात्रा वरिष्ठ आदिवासी नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुभव से तेजी से आगे बढ़ेगी। हर वर्ग के लोगों का हित होगा। प्रदेश के चारों और विकास ही विकास नजर आएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास का नया कृतिमान स्थापित करेगा और संकल्प पत्र में निहित जन आकांक्षाओं का पूरा होगा। जन-जन की भावनाओं का सम्मान किसानों की समृद्धि महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को सरकार करेगी। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

*ब्रेकिंग नारायणपुर* आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना , आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद और एक जवान घायल , माइंस में जगह जगह आईडी लगाने की नक्सलियों ने दी थी चेतावनी , इससे पहले आईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की हुई थी मौत छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला शाहिद जवान का नाम : जनजगीरचापा ग्राम हसौद का रहने वाले कमलेश साहू ही CAF का जवान है। घायल जवान : विनय कुमार बालोद जिला सोनपुर निवासी

छत्तीसगढ़िया वाद अउ छत्तीसगढ़िया राज लाय बर दिन रात बुता करईया छत्तीसगढ़िया मन ऊपर होवत शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाईया छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना क़े जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा जिला बलौदाबाजार ला ओकर जनम बछर के गाड़ा गाड़ा बधाई एमा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जम्मो सेनानी अऊ मन ला आम जनता ला अऊ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल कवरेज करईया मन ला अऊ गोपाल वर्मा ला 10/12/23 के जन्म दिन के गाड़ा गाड़ा बधाई

छत्तीसगढ़िया वाद अउ छत्तीसगढ़िया राज लाय बर दिन रात बुता करईया छत्तीसगढ़िया मन ऊपर होवत शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाईया छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना क़े जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा जिला बलौदाबाजार ला ओकर जनम बछर के गाड़ा गाड़ा बधाई एमा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जम्मो सेनानी अऊ मन ला आम जनता ला अऊ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल कवरेज करईया मन ला अऊ गोपाल वर्मा ला 10/12/23 के जन्म दिन के गाड़ा गाड़ा बधाई

छत्तीसगढ़िया वाद अउ छत्तीसगढ़िया राज लाय बर दिन रात बुता करईया छत्तीसगढ़िया मन ऊपर होवत शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाईया छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना क़े जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा…

बलौदाबाजार जिले आबकारी विभाग चैन की नींद सोयी है आबकारी का काम पुलिस करते नज़र आ रही आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव द्वारा लगातार अवैध शराब माफियाओं पर लगातार जिले में कार्यवाही की जा रही हैं। थाना हथबंद पुलिस द्वारा ग्राम केसदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार आरोपी से 52 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त आपको बता दे कि SDOP भाटापारा आशीष अरोरा और हथबंद TI अजय झा के निर्देशन में हथबंद पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार 9 दिसंबर को ग्राम केसदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया आरोपी से ₹5720 कीमत मूल्य का कुल 52 पाव देशी मसाला शराब तथा शराब जप्त किया गया अपराध क्र. 148/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्र.आर टेकचंद सिरमौर, आरक्षक भुवन वर्मा, संतोष साहू, प्रशांत दीवान एवं कमलेश्वर बर्मन की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी- बरातू यादव पिता भकला यादव उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जप्त दूसरी कार्यवाही में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी सुशांता लकडा के द्वारा शनिवार को ग्राम सुरखी मोड नहर पास मे एक आदमी एक मटमैला रंग के कपडा के थैला मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है घटना स्थल पहुचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी गोवर्धन यदु पिता हुलासराम यदु उम्र 22 साल साकिन रामसागरपारा वार्ड भाटापारा शहर जिसके पास से एक मटमैला रंग के कपडा के थैला में देशी मसाला शराब पौवा मिला जिसे निकालकर गिनती किया जो 30 पौवा देशी मसाला शराब होना पाया। गोवर्धन यदु के कब्जा से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब सीलबंद हालत प्रत्येक में 180ml भरी हुई शील लेबल लगा हुआ को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर शील बंद किया गया तथा 4 पौवा देशी मसाला शराब को परीक्षण हेतु सेंपल पृथक से निकाला गया । उक्त शराब रखने व बिक्री करने के संबंध दस्तावेज पेश करने बाबत आरोपी गोवर्धन यदु को धारा 91 जा0 फौ0 के तहत नोटिस दिया गया । उक्त शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताये आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी का रिमांड प्राप्त किया गया है । थाना भाटापारा ग्रामीण में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है आरोपी- गोवर्धन यदु पिता हुलासराम यदु उम्र 22 साल साकिन रामसागरपारा वार्ड भाटापारा शहर आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी मशाला शराब जप्त तीसरी कार्यवाही शुक्रवार को पेट्रोलिंग सूचना मिल की एक व्यक्ति हिरमी ट्रक यार्ड में अवैध शराब बिक्री कर रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम हिरमी ट्रक यार्ड के पास रेड कार्यवाही की गई जंहा आरोपी मेहतर लहरी पिता कृपा लहरी थाना सुहेला के कब्जे से 32 पाव देशी मशाला शराब कीमती 3840 रुपये को अवैध रूप से बिक्री करते पाए जाने पर जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश करने रवाना किया गया है। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नकुल सिंह ठाकुर, प्रआर 464 पुरेन्द्र साहू आरक्षक 835 बालेश्वर भगत,150 तोपचंद कौशिक विशेष योगदान रहा। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में प्रदेश के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहां चुनाव से पहले किसी को सीएम के चेहरे को पेश नहीं किया था। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। कौन हैं विष्णुदेव साय? विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है। विष्णु देव साय के निजी जीवन पूरा नाम: विष्णुदेव साय जन्म तिथि: 21 फरवरी 1964 उम्र: 59 जन्म स्थान: बगिया, जिला: जशपुर (छत्तीसगढ़) शिक्षा: 10 वीं पास (लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला: जशपुर) व्यवसाय: कृषि रुचि: बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना। पिता का नाम: राम प्रसाद साय माता का नाम: श्रीमती जशमनी देवी वैवाहिक स्थिति: विवाहित जीवनसाथी का नाम: श्रीमती कौशल्या देवी पुत्र: एक पुत्री: दो राजनीतिक जीवन 1989: पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल 1990: सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध) 1990-1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा 1999: 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र 2006: प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़ 2009: 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र 2014: 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ 27 मई 2014 से 2019: केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय 2 दिसंबर 2022: विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा 8 जुलाई 2023: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

मोहन साहू राज हंस ट्रेवल्स के मालिक एवम् भाजपा भनपुरी मंडल के उपाध्यक्ष युवा सम्राट को छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति और प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के टीम की मनोज वर्मा भामा साहू दुर्गेश वर्मा सुरज पटेल वर्षा के साथ मोहन साहू कोआज 10/12/2023 को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया मोहन साहू ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के संस्थापक एवम् टीम को बहुत बहुत ?धन्यवाद? कहा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संचालित अंबुजा सीमेंट संयंत्र में काम कर रहे सभी ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने मैनेजमेंट को दोबारा चेतावनी पत्र सौंपा। अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट रवान के मैनेजमेंट को यहां के इंटक यूनियन ने ए पुल, बी पुल और ठेका श्रमिकों की मांग को लेकर कई बार आवेदन सौंपा। उन्होंने यहां काम कर रहे मजदूरों की मांगों को लेकर रायपुर स्थित सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक का भी आयोजन किया था, लेकिन मैनेजमेंट के अड़ियल रवैये और वादाखिलाफी के चलते आज तक समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल सका। इंटक यूनियन का आरोप है कि कई बार हुई त्रिपक्षीय बैठक में अंबुजा अडानी सीमेंट मैनेजमेंट का कोई भी जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद नहीं होता। यूनियन के सदस्यों को समय-समय पर प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। इंटक यूनियन की सदस्यता लेने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। मजदूरों ने कहा है कि अगर उनकी मांगें इस बार पूरी नहीं की गईं, तो वे इंटक यूनियन के बैनर तले 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के मैनेजमेंट की होगी। अंबुजा अडानी सीमेंट रवान प्लांट के मजदूरों की प्रमुख मांगें कालीन ड्यूटी में ले रहे श्रमिकों से 8 घंटे का शिफ्ट किया जाये, एवं सप्ताहिक अवकाश दिया जावें। पिछले 3 वर्ष का पेकिंग प्लांट श्रमिकों का DA नहीं जोड़ा गया है उसे जोड़ा जाये । आल अलाउंस को टन वेज से अलग किया जाये। पेकिंग प्लांट की श्रमिकों को वैगन का गेट बंद करने एवं खोलने के लिये अलग से श्रमिक रखा जाए। वेजबोर्ड समझौता का एरियस बनाकर जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। पेकिंग प्लांट में कार्यरत लोडर श्रमिकों को सीएमए का जो समझौता हुआ है। उसका जानबूझकर अवैधानिक रूप से उल्लंघन किया जा रहा है। सभी श्रमिको को ESIC, मेडिक्लेम सुविधा एवं PF का लाभ दिया जाए, ठेका श्रमिको को अधिकांस महिनो में विलम्ब से वेतन दिया जाता है, उसे समय पर दिया जाए, सभी सुरक्षा उपकरण दिया जाए, गेट पास, पेमेंट स्लिप, पंचिग बनाया जाए, सप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश एवं हॉलीडे अवकाश दिया जाए तथा कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों को वैधानिक रूप से ओवर टाइम का डबल भुगतान किया जावे। सभी श्रमिकों को कार्यानुसार न्युनतम मजदूरी दरो के हिसाब से वेतन भुगतान किया जाए जो की 200/- रू. नगदी भुगतान किया जाता है जो नियमानुसार गलत है जिसे बंद कर बैंक खाता में भुगतान किया जाए। मांइस में कार्यरत माँ शारदा एसोसियेट के मजदूरों को केन्द्रीय श्रम के तहत विगत 4 वर्षों का DA नहीं दिया गया है एवं मेडिकल छुट्टी नहीं दिया जाता है । नारायण प्रसाद ठेका के अंतर्गत सेवामुक्त किये श्रमिकों को तथा टी.सी. जैन के ठेका में कार्यरत श्रमिक ईश्वरी ध्रुव पूर्ववत कार्य पर रखा जावे। पेकिंग प्लांट में कार्यरत सभी श्रमिकों को ई.एल.सी. एल. का नगद भुगतान शीघ्र किया जाये। कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों का अनेक वर्षों से कोई वेतन वृद्धि नहीं हुई है उसमें वार्षिक वेतन वृद्धि की जावे तथा ग्रेडेशन किया जाये। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक

छत्तीसगढ़ के धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत बधाई दिए मुंबई से प्रथम दस्तक न्यूज़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष मनोज वर्मा ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक को बधाई संदेश भेजें हैं और छत्तीसगढ़ के पत्रकार संगठन के टीम के सभी साथी भामा साहू दुर्गेश वर्मा सूरज पटेल वर्षा जी वेद प्रधान जी और साथी के साथ अनुज शर्मा धरसीवा विधानसभा के विधायक को सुभाकमनाएं और बधाई दिए अनुज शर्मा ने हमारे छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और हमेशा हर काम में साथ देने का और सहयोग करने का आश्वासन दिया अनुज शर्मा एक सुपर स्टार भी है और फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथी को धन्यवाद दिया बीजेपी के एक सदस्य के रूप में अपने आप को सदस्य के रूप मानती है और कार्य करता हु कहता है और सभी जनता के आशीर्वाद से जनता का सेवा करने की बात कही विशेष रूप में सभी पत्रकार एवम सभी न्यूज़ चैनल वाले को विशेष धन्यवाद कहा

You missed