Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर दिनांक -17/04/24 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों एवं नशे के कारोबारी पर अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से शराब रखे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आच्छी तालाब के सामने भाटागांव के पास एक लड़का जो अपने हाथ में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की चूमड़ी में अवैध रूप से मदिरा रखा है वाहन का इंतजार कर रहा है सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से अवैध रूप से 35 पावा देसी मदिरा मसाला रखा मिला नाम पूछने पर अपना नाम सैयद साहिल पिता सैयद फारूक उम्र 29 साल निवासी गरियाबंद डाक बंगला बस स्टैंड के सामने थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद हाल कोटा ओम किराना स्टोर थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/ 24 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया April 17, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 17.04.2024 *गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार* *निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही* * थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर पास गांजा तस्करी करते आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।* * आरोपी है मूलतः उडीसा का निवासी।* * आरोपी द्वारा हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 में की जा रहीं थी गांजा की तस्करी।* * आरोपी के कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,00,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नरेश निहाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नरेश निहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपी पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर रायपुर एवं बलौदा बाजार से आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी – नरेश निहाल पिता स्व. लखन लाल निहाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम लखीमपुर पोड़ापाली थाना राजा खरियार जिला नुवापाड़ा उडीसा। हाल पता – इंद्रप्रस्थ कालोनी ई.डब्ल्यू.एस.ई. – 218 थाना डी.डी.नगर रायपुर।* *कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी सरस्वती नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, अभिषेक सिंह ठाकुर तथा थाना सरस्वती नगर से उपनिरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती, नंद किशोर सिन्हा, ज्ञानचंद साहू, संतोष शुक्ला एवं म.आर. उषा क्षेत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।* April 17, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized जोहार छत्तीसगढ़ रायपुर *वृत-तिल्दा में ओवर रेट के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारीजिले में सबसे ज्यादा कार्यवाही करने वाले अधिकारी,*, , ,आचार संहिता में एक्शन मूड में है अधिकारी,, , सुपरवाइजर व सेल्समैन के ऊपर जबरदस्त कार्यवाही,,, नए सुपरवाइजर को निर्देश लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही रायपुर :आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही16/04/2024 को वृत्त प्रभारी श्री दिलीप कुमार प्रजापति आबकारी उप निरीक्षक द्वारा कंपोजिट मदिरा दुकान नेवरा में ओवर रेट के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर दुकान जांच के दौरान विक्रयकर्ता अजय लहरी द्वारा ग्राहक को 1 पाव च्वाइस स्पेशल व्हिस्की 130/- को 140/- रु. में विक्रय किया गया अर्थात 10 रु अधिक दर पर मदिरा विक्रय करते हुए पाया गया। आरोपी विक्रयकर्ता अजय लहरी के विरुद्ध 39 (ग) का प्रकरण दर्ज कर ओवर रेट का एक प्रकरण कायम किया गया तथा सेवा से पृथक किया गया। साथ ही ओवर रेट गतिविधि में संलिप्त मुख्य विक्रयकर्ता रामेश्वर सिंह ध्रुव को भी सेवा से पृथक किया गया। गौरतलब है कि वृत्त प्रभारी श्री दिलीप कुमार प्रजापति द्वारा रायपुर जिले में ओवर रेट के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए अब तक सबसे ज्यादा प्रकरण कायम किया गया है और मदिरा दुकानों के 20 से अधिक सेल्समैन/सुपरवाइजर को सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है। आगे भी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त दुकान जांच के दौरान प्लेसमेंट एजेंसी के प्रतिनिधि श्री प्रिय प्रकाश और श्री रमेश कुमार तथा मीडिया प्रतिनिधि श्री धीरेंद्र जायसवाल उपस्थित थ. प्रभारी अधिकारी,, शिकायतें लगातार आ रही थी और जब तक मामला नहीं सुधरता तब तक उचित कार्रवाई किया जाएगा हमारा उद्देश्य है लोगों को सही मूल्य पर शराब उपलब्ध कराना जिसमें हम अपने कार्य में सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं कार्यवाही किया जाएगा. April 17, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized // प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 17.04.2024 *रायपुर शहर के अलग अलग स्थानों से ई रिक्शा में घुम घुमकर मोबाईल फोन लूट/चोरी करने वाले गिरोह विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार* * रायपुर शहर के अलग – अलग स्थानों से कुल 04 नग मोबाईल फोन किये है लूट/चोरी।* * भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मौके का फायदा उठाकर देते है मोबाईल लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम।* * आरोपियो/अपचारी के कब्जे से लूट की कुल 04 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 40,000/- रूपये।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 392 भादवि. के तहत् की गई है कार्यवाही।* विवरण – मोबाईल फोन लूट/चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को मोबाईल फोन लूट/चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.2024 को प्रार्थी देवेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 16.04.2024 के शाम करीबन 07.00 बजे से 07.30 बजे के मध्य अपने भांजा सुनील कुमार साहू के साथ काली मंदिर सिविल लाईन में पूजा करने आया था। पूजा करने के पश्चात नीचे आकर अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था तभी ई रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा इसके मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर लूट कर फरार हो गये। घटना के कुछ देर बाद इसे पता चला कि उसी स्थान में शशिप्रकाश साहू नामक व्यक्ति के साथ भी इस प्रकार की घटना हुआ है। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 392 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अनिकेत बेहरा, मन हरपाल एवं 01 अपचारी बालक को घटना में प्रयुक्त वाहन ई रिक्शा क्रमांक सीजी 04 पी.एफ. 5986 के साथ पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी/अपचारी बालक द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर शहर के विभिन्न स्थानों से अपने अन्य साथी विक्की बेहरा के साथ ई रिक्शा वाहन मेे घुम घुमकर भीड़- भाड़ वाले अलग-अलग स्थानों से कुल 04 नग मोबाईल फोन लूट/चोरी करना बताया गया। जिस पर आरोपीयों/अपचारी बालक के कब्जे से 04 नग मोबाइल फोन कीमती करीबन 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी बालक के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है। आरोपी विक्की बेहरा घटना के बाद से लगातार फरार है जिसकी पता तलाश विवेचना जारी है। *गिरफ्तार* *01. अनिकेत बेहरा पिता करन बेहरा उम्र 19 साल पता एसबीआई एटीएम के पास कालीबाड़ी ढाल के नीचे, थाना कोतवाली, रायपुर।* *02. मन हरपाल पिता मंगल हरपाल उम्र 19 साल पता नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर।* *03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।* April 17, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर – पुलिस दिनांक – 16.04.2024 02 नग मोबाईल, 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची, कुल नगदी रकम 14150/- रूपये के साथ 02 सटोरिया गिरफ्तार विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपीयों को सट्टा पट्टी पर्ची नगदी रकम रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर रंगे हांथों सट्टा पट्टी पर्ची एवं मोबाइल से आन लाईन, सट्टा नामक जुआ खेलाते 02 सटोरियों को पकडकर धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध क्र. 308/2024, 309/2024 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी। आरोपी – 01- मोहम्मद बशीर शेख पिता मोहम्मद सलीम शेख उम्र 46 वर्ष साकिन कलिंग नगर, थाना गुढियारी जिला रायपुर 02- सैय्यद सलमान पिता सैय्यद शौकत उम्र 27 वर्ष साकिन कलिंग नगर,, अंजली दवाखाना के पास, थाना गुढियारी जिला रायपुर जप्ती – 02 नग मोबाईल, 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची, कुल नगदी रकम 14150/- रूपये April 17, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //थाना खम्हारडीह जिला रायपुर (छ.ग.)// //प्रेस विज्ञप्ति// ➡️ धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार ➡️ आरोपी से धारदार चाकू बरामद ➡️ विवरण- इस प्रकार है कि श्री संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा श्री केशरीनंदन नायक नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर के दिशा निर्देशन मे लोकसभा चुनाव के मददेनजर थाना क्षेत्र मे अडडेबाजो एवं चाकू बाजो पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर कि कचना नालापारा नाला के पास मेन रोड मे प्रदीप दास नामक लडका अपने पास चाकू रखा हुआ है कि सूचना पर मौका पहुंचकर आरोपी प्रदीप दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा० वर्मा फेब्रिकेशन के पीछे मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाक गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र०- 177/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ➡️ आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन मे प्र०आर०- 142 दीपक पटेल एवं आर0- 2454 मुरली यादव, आर0- 2157 अखिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ➡️ नाम आरोपी- प्रदीप दास मानिकपुरी पिता सुंदर दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष सा०- वर्मा फेब्रिकेशन के पीछे मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *जांजगीर-चांपा पुलिस* दिनांक 16.04.2024 *⏺️थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम लखुर्री में अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *⏺️सायबर टीम जांजगीर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में रही अहम भूमिका* *⏺️अंधे कत्ल में शामिल 03 आरोपी सहित 01 विधि सें संघर्षरत् बालक* *⏺️ग्राम लखुर्री में दिनांक 14.04.2024 को अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान चालक (मृतक) रमाकांत तिवारी उम्र 24 साल निवासी परियापारा लाल खदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर के रूप में हुई* *⏺️आरोपियों द्वारा कार लूट कर, कार को बेचकर पैसा कमाएगें की लालच में घटना को दिया अंजाम* *⏺️चालक मृतक रमाकांत तिवारी को आरोपियों द्वारा रास्ते में गाड़ी को रूकवा कर उसके पैर हाथ को पकड़कर उसके गला दबाकर, हाथ मुक्का लात से मारपीट कियें जिसे घायल होने से कार से निकालकर पत्थर से उसके सिने को मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई* *⏺️आरोपियों द्वारा अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक को फोन के माध्यम् से शव को छुपाने के लिए गढ्ढा खोदने के लिए बोला गया था, जिससे विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पैसे के लालच में पहले से गढ्ढा खोदकर रखा था* *⏺️आरोपियों द्वारा कार में मृतक चालक के शव को सुबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुंचे थे, उजाला होने से शव को छुपाना संभव नही हो सका।* *⏺️ पूनः सभी आरोपियों द्वारा कार में बैठ कर शव को छुपाने के लिए मिरौनी (हसौद) बैराज की ओर ले जा रहा था पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहां से बिर्रा तरफ भागे तथा ग्राम लखुर्री नहर किराने में शव को फेंक दिया* *⏺️आरोपियों को तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ने में मिली सफलता* *⏺️आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व पत्थर तथा कार को किया गया बरामद* *⏺️आरोपी* *(01) राहूल श्रीवास पिता स्व. गजानंद श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा* *(02) सोम प्रभात उर्फ सोम पिता ओम प्रकाश साहु उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा* *(03) विवेक पुरी गोस्वामी पिता नरेन्द्र पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा* *⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 302,397,34 भादवि पंजीबद्ध के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड जा रहा है* *⏺️ प्रकरण में शामिल 01 विधि सें संघर्षरत् बालक जिसे माननीय किशोर न्यायालय पेश उपरान्त बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जावेगा* ⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सारागॉव के मर्ग क्रमांक 10/2024 धारा 174 जाफौ का जॉच के दौरान सूचक छत्रपाल डिडोंरे गवाह अश्वनी कुमार जायसवाल, मृतक की मॉ के पृथक- पृथक कथन में बताया कि रमाकांत तिवारी ड्रायवर है। जो इंकेश डिडॉरे बिलासपुर के कार को चलाता है। दिनांक 13.04.24 को मोबाईल धारक रंजित उर्फ विवेक पुरी गोश्वामी द्वारा ग्राम कोटमीसोनार से अमरकंटक जाने के लिए बुकिंग कराया तब रमाकांत तिवारी द्वारा कार डिजायर कमांक सीजी 04 सीपी 1378 को लेकर रात्रि करीबन 09.10 बजे ग्राम कोटमीसोनार लेकर गया जो दिनांक 14/04/2024 को सुबह चालक रमाकांत तिवारी का मोबाईल नंबर नही लगा सुबह करीबन 10.00 बजे पता चला कि कार डिजायर सीजी 04 पी सी 1378 ग्राम पचरी बरबसपुर के पास खड़ी है कि सूचना पर जाकर देखा तो कार डिजायर पचरी बरबसपुर के पास खड़ा था व चालक रमाकांत तिवारी नही था गाडी में खून लगा था जिसकी सूचना थाना अकलतरा को दिया तब पता चला कि चालक रमाकांत तिवारी का लाश थाना सारागॉव क्षेत्रांर्तगत ग्राम लखुर्री नहर किनारे पडा है कि सूचना पर जाकर देखा जो लाश पड़ा है चालक रमाकांत तिवारी का ही था जिसके शरीर पर मारपीट करने से चोंट के निशान दिख रहा था कोई अज्ञात लोग द्वारा मारपीट कर फेक दिये है कि मृतक रमाकांत के शव का पीएम कराया गया डॉ साहब के द्वारा शार्ट पीएम में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होने से थाना सारागांव में अपराध कमांक 86/24 धारा 302,201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । ⏩ *हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु ठीम गठित किया गाया। अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा के मार्ग दर्शन में सायबर टीम द्वारा मृतक का तकनीकी के आधार पर* आरोपी (01) राहूल श्रीवास निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा (02) सोम प्रभात उर्फ सोम निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा (03) विवेक पुरी गोस्वामी निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा को पकड़ा गया संदेहीयों को कडाई से पुछताछ करने पर संदेहीयों ने अपने अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि दिनांक 13/04/24 को राहुल श्रीवास के आधार कार्ड से संदेहीयों द्वार एक जीओ कम्पनी का सिम खरीदा एवं प्लान किये कि बिलासपुर के ट्रेवलस से कार बुक कर अमरकंटक की ओर लेकर जाते है और कार को लूटकर बेचकर पैसा कमायेगें ड्रायवर को भी निपटा देगें जिसके बाद करीबन 09.30 बजे रात्रि को बिलासपुर के कार ट्रेबलस वाले को मोबाइल फोन किया उसमें से एक, दो ट्रेबलस वाले पहले पैसा डालने के बाद गाड़ी भेजने बोले इसलिए उनसे बात नहीं जमी उसके बाद फिर प्रिंस ट्रेबलस बिलासुपर वाले से किराये में बात हुई और मैं अपने आप को रंजीत बताकर ट्रेबलस वाले से राहुल श्रीवास के नाम पर खरीदे नया सिम नंबर से बात किया और गाड़ी को कोटमीसोनार गाँव लाने को बोलाए रात्रि लगभग 10.30 बजे सफेद रंग का स्वीप्ट डिजायर कमांक सीजी 04 पीसी 1378 को ड्रायवर रमाकांत तिवारी लेकर आया। जिसमें तीनो लोग गाँव कोटमीसोनार से बैठकर अमरकंटक के लिए निकले कार को ड्रायवर रमाकांत तिवारी चला रहा था ड्रायवर सीट के बगल में राहुल श्रीवास बैठा था विवेक और सोम प्रभात साहु पीछे के सीठ में बैठे थे। जयराम नगर होते हुए बिलासपुर गये और सिपत चौक के पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भराये है अपना पहचान छिपाने के लिए अपना एक केशरिया रंग का गमछा को ओढ़ा थे। पेट्रोल भराने के बाद सभी अमरकंटक के लिए निकल गये। रास्ते में एक ढाबा में रोककर तीनों गुपचुप तरिके से ड्रायवर को मारने का प्लान बनाये और रात को रात्रि करीबन 02.00 बजे गौरेला, पेड्रा रोड़ के आगे रोड किनारे खाने पिने के नाम से ड्रायवर को गाड़ी रोकने बोले गाड़ी रोकने के बाद विवेक ड्रायवर रमाकांत तिवारी के दोनो पैर को पकडा सोम प्रभात साहु ड्रायवर के हाथ को सीट के पीछे पकड़कर रखा था और राहुल श्रीवास अपने कोहनी से ड्रायवर रमाकांत के गला को सामने से जोर से दबा रहा था उसके बाद ड्रायवर रमाकांत घायल हो गया जिसे कार से निकालकर रोड किनारे जमीन में लेजाकर सभी हाथ मुक्काए लात से मारपीट किये है और राहुल श्रीवास वही पर रखे पत्थर से ड्रायवर रमाकांत के सिने को मारे है। मारपीट करने से ड्रायवर रमाकांत तिवारी की मृत्यु हो गई जिसके शव को कार के पीछे सीट में लेटा दिये, विवेक कार को चला रहा था बाजु में राहुल श्रीवास बैठा हुआ था और ड्रायवर के शव के साथ सोम प्रभात साहु बैठा हुआ था। ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर वापस आते समय अपने पुराने परचित दोस्त विधि से संघर्षरत बालक का मोबाईल में फोन कर शव को छुपाने के लिए गढ्ढा खोदने के लिए बोला और ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर सूबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुँचे, वहाँ विधि से संघर्षरत बालक गढ्ढा खोद लिया था लेकिन उजाला होने से वहाँ शव को छुपाना सम्भव नहीं हो सका तब फावड़ा एवं गैती लेकर सभी लोग शव छुपाने के नियत से विधि से संघर्षरत बालक को साथ में गाड़ी में बैठाकर मिरौनी हसौद की ओर जा रहे थे वहाँ पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहाँ से वापस बिर्रा तरफ भागेए रास्ते में विधि से संघर्षरत बालक गाड़ी से उतर गया फिर तीनों लोग बम्हनीडीह, सारागॉव के बीच सड़क से कुछ दूर नहर के किनारे ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को फेक दिये और कार को लेकर भाग रहे थे ग्राम पचरी के आसपास पहुँचे थे, लोगो का चहल पहल बढने के कारण डर कर कार को छोड़कर आरोपी राहुल श्रीवास गाँव लिटिया की ओर भाग तथा आरोपी सोम प्रभात उर्फ सोम, विवेक पुरी गोस्वामी कापन रेलवे स्टेशन से रायगढ़ तरफ भाग गयें। सभी आरोपियों को सायबर टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है जिसे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम के आधार पर आरोपीयों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व पत्थर घटनास्थल से खुन आलुदा मिट्टी सादी मिट्टीए डिजायर कार आरोपीयों के पहने हुए कपडें जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। प्रकरण सदर में आरोपीयों के द्वारा अपना जुर्म कबुल करने पर प्रकरण में धारा 34, 397 भादवि जोडी गई। ⏩विवेचना दौरान आरोपी (01) राहूल श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा (02) सोम प्रभात उर्फ सोम उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा (03) विवेक पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्व अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय जांजगीर में पेश किया जावेगा प्रकरण की विवेचना जारी है। ⏩आरोपियों की गिरफ्तारी में अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, sdop चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सत्यम चैहान थाना प्रभारी सारागांव, सायबर सेल प्रभारी उनि. पारस पटेल एवं सायबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव थाना सारागांव से सउनि सरोज पाटले, प्रआर, मथूरा केशी थाना बम्हनीडीह से सउनि संतोष बंजारे एवं बिलासपुर ए.सी.सी.टीम, रायगढ़ सायबर टीम का सराहनीय योगदान है। April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// जिला – रायपुर दिनांक 16.04.2024 *सट्टा संचालित करते सटोरिया हरी सोनी गिरफ्तार* विवरण – दिनांक 16.04.2024 को थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पिंक टॉयलेट शास्त्री मार्केट के पास सट्टा संचालित करते सटोरिया हरी सोनी पिता तिरिथो सोनी उम्र 37 साल पता मदरसा रोड, बैजनाथ पारा रायपुर हाल पता आर्य समाज स्कूल के सामने पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर (छ. ग.) को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से नगदी रकम 10,060/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त* कर सटोरिया हरी सोनी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* :- *हरी सोनी पिता तिरिथो सोनी उम्र 37 साल पता मदरसा रोड, बैजनाथ पारा रायपुर हाल पता आर्य समाज स्कूल के सामने पुराना राजेंद्र नगर थाना सिविल लाईन रायपुर (छ. ग.)* April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 16.04.2024 आज दिनांक 16.04.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन द्वारा पुरानी बस्ती अनुभाग के थाना पुरानी बस्ती, डीडी नगर, राजेंद्र नगर एवं टिकरापारा के थाना प्रभारियो, विवेचको सहित थाना स्टाफ की बैठक आहुत की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानो में लंबित मर्ग, लंबित शिकायतो एवं लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही विशेष रूप से *ऑनलाईन सायबर फ्राड के संबंध में सायबर पोर्टल का उपयोग करने तथा हाल ही में जारी त्रिनयन एप* के संबंध में विवेचको को जानकारी दी गई। बैठक में माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशो तथा *पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशो से भी विवचको को अवगत कराने के साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का भी पालन करने के निर्देश दिए गए l* April 16, 2024 Team manoj No Comments
Uncategorized *समाचार* *लोकसभा निर्वाचन 2024* *आज 6 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन एवं 5 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र* सक्ती 16 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन में आज कुल 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 6 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला जांजगीर चांपा श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्रीमती रुखमणि चेलकर सर्वआदि दल, श्री रामलखन खूंटे निर्दलीय, श्री प्रवीण कुमार निर्दलीय, श्री विजय कुमार कुर्रे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, श्री सुरेश कुमार निर्दलीय ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज डॉ शिवकुमार डहरिया इंडिया नेशनल कॉग्रेस, श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट , श्रीमती मीना चौहान निर्दलीय, श्री रोहित कुमार डहरिया बहुजन समाजवादी पार्टी, श्री जगजीवन खटकर आजाद जनता पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। स/क्र April 16, 2024 Team manoj No Comments