Month: May 2024

रविंद्र देवागन -संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *मांड नदी तट पर किये गये अवैध राखड़ डंपिंग पर की गई कार्यवाही* *अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही जारी* सक्ती, 25 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। डभरा एसडीएम से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्रपुर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत चंदली में मांड नदी तट पर श्रीमती सत्या राणा पति श्री मदन सुंदर राणा द्वारा अपने निजी भूमि पर राखड़ डंप करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा श्री बालेश्वर राम तथा तहसीलदार चंद्रपुर श्री अभिजीत राजभानु को दी गई। जिसके तहत एसडीएम डभरा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार चंद्रपुर को अवैध राखड डंपिंग पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया । जिससे राजस्व अमलों द्वारा एसडीएम डभरा के मार्गदर्शन में मौके पर जांच की गई तथा राखड डंपिंग को नियम के विरुद्ध नदी तट से 98 मीटर पर डंप किया जाना पाए जाने पर मौका जांच पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध राखड डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

रविंद्र देवागन -संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *मांड नदी तट पर किये गये अवैध राखड़ डंपिंग पर की गई कार्यवाही* *अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही जारी* सक्ती, 25 मई 2024// कलेक्टर…

*जिला-सक्ती* ब्यूरो * सुनील साहू * ➡️ *थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही* *दिनांक 24/05/2024* ➡️ *14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 24.05. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम काशीगढ़ में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी हीरा लाल चंद्रा पिता दशरथ चंद्रा उम्र 25 साल साकिन काशीगढ़, थाना जैजैपुर के द्वारा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से 14 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 24.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी *निरीक्षक ललित चंद्रा* के मार्गदर्शन में प्र. आर. 303 श्रीकांत शेंगर , आर. रामकुमार उराव, मुकेश सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

*जिला-सक्ती* ब्यूरो * सुनील साहू * ➡️ *थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही* *दिनांक 24/05/2024* ➡️ *14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया…

जिला ब्यूरो *सुनील साहू * *कलेक्टर ने किया जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण* जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ कक्ष का निरीक्षण कर अदालती स्टाम्प, गैर अदालती स्टाम्प, टिकिट, मूल्यवान सम्पत्ति एवं अन्य स्टाम्पों के अवलोकन किया गया। इसके साथ ही बीट चार्ट, अग्नि शमन यंत्र की वैद्यता तिथि व लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सुदृढता प्रमाण का भी अवलोकन किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, तकनीकि शाखा, व अन्य सभी शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देयक प्राप्ति, भुगतान, पी.डी. खाता आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्रीमती स्मिता पाण्डेय एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे। स/क्र

जिला ब्यूरो *सुनील साहू * *कलेक्टर ने किया जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण* जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ…

अमर गुफा महकोनी गिरौदपुरी धाम मामले को लेकर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न जैतखाम काटने की मामले का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने प्रस्ताव पारित मांगे के समर्थन में प्रदेश भर के जिला मुख्यालय में आंदोलन कर राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के महकोनी अमरदास गुफा गिरौदपुरी में विगत दिनों सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को आरी से काट कर खंडित कर दिया गया था जिसमें बिहार सहरसा जिला के तीन पानी टंकी एवं नल-जल योजना में महकोनी में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी बनाकर जेल दाखिल किया गया है। जिसमें पुलिस द्वारा घटना के कारणों को उल्लेख करते हुए बताया गया है कि किसी ठेकेदार ने पानी टंकी निर्माण कार्य का पैसा नहीं देने से बिहार निवासी तीनों आरोपी आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया है। सतनामी समाज के लोग पुलिस जांच एवं बताएं गए कारणों तथा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। जिसके कारण समाज आक्रोश है।तथा उक्त प्रकरण की पुनः जांच हेतु उच्च स्तरीय न्यायिक जांच एवं CBI जांच की मांग कर रहे हैं।इस मामले को लेकर तथा प्रदेश भर में सतनामी समाज के ऊपर लगातार हो रहे अन्याय अत्याचार के बढ़ते मामलों सहित सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को कांटे, तोड़े या जलाएं जाने की घटनाओं को मद्देनजर सतनामी समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक 23 मई दिन गुरुवार को सतनाम धर्मशाला मड़वा गिरौदपुरी में आयोजित किया गया था। बैठक में भारी संख्या में प्रदेश भर से सभी संगठनों के सतनामी समाज के ब्लाक, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी गण सहित गुरु परिवार से कौशल माता, प्रियंका दीदी सहित बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया जी सहित सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने समाज के साथ हो रहे घटनाओं व जैतखाम तोड़े जाने की बढ़ते मामलों का कड़े शब्दों निंदा करते हुए। इसमें रोक लगाने की मांग किया। गिरौदपुरी धाम अमर गुफा की घटना को समाज बहुत गंभीरता से लेते हुए।इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने की मांग किया है। माननीय राज्यपाल,मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली, धर्म गुरु गुरु बालकदास जी गुरु गद्दी नशीन भण्डारपुरी तथा जगत गुरु विजय कुमार एवं गुरु रुद्र कुमार के नाम से ज्ञापन में प्रदेश भर आएं समाज प्रमुखों ने हस्ताक्षर कर न्यायिक एवं CBI जांघ कराने की मांग किया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांगों के समर्थन में एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 7 मई को धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। फिर मांगों पर अमल नहीं हुआ तो,10 जून को बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय आन्दोलन का आगाज कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने प्रस्ताव पारित किया गया।इस संबंध में सभी जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में बस्तर, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर,धमतरी, महासमुंद,बालौद, मुंगेली, बिलासपुर,कोरबा, जांजगीर, जैजैपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ, शक्ति सहित बलौदा बाजार जिला से समाजिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि गण,गायक कलाकार सहित प्रगतिशील, प्रदेश सतनामी समाज,सौ गवां सतनामी समाज, सतनाम धर्म विकास परिषद भीम आर्मी भीम रेजिमेंट सहित विभिन्न संगठनों के लगभग 5 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।

अमर गुफा महकोनी गिरौदपुरी धाम मामले को लेकर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न जैतखाम काटने की मामले का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने प्रस्ताव पारित…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार,: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में लंबित अपराधों, चालान, शिकायतों, और धारा 363 भादवि के मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सदानंद कुमार ने जिले के कई थाना और चौकी में अधिक संख्या में अपराधों के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर ही सेवा पुस्तिका आदेशित की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी लंबित अपराधों का निपटारा किया जाए। धारा 363 भादवि के तहत गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल वापसी के लिए साइबर टीम के सहयोग को लेकर समुचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, अवैध रूप से शराब विशेषकर महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभारियों को हिदायत दी गई। बैठक में अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के थाना/चौकी का नियमित निरीक्षण करने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा, एसडीओपी बलौदाबाजार श्रीमती निधि नाग, उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, और पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार,: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त थाना एवं…

महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल गांवों में बढ़ती तापमान व लू से बचने के लिए रैली व बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज व कंद-मूल से अलग-अलग खाद्य व पेय पदार्थ बनाकर खिलाया व गर्मी मे फायदा बतलाया गया जिससे लोग मोटा अनाज को अपने व्यवहार में ला सके एवं खरीफ सीजन के लिए फसल व बीज का चयन हेतु अभ्यास किया गया।संस्था प्रमुख जाफर जी द्वारा लू से बचने के लिए सावधानी बरतने लिए कहा गया कि अधिक से अधिक पानी पिना, मोटा अनाज से बना हुआ पेय पदार्थ का सेवन करें, घर से बाहर निकलने पर गमछा व छाता का इस्तेमाल करन, पानी बाटल साथ लेकर चले, धूप में सफर करने के लिए बचे, काम करते वक्त कुछ समय के लिए ब्रेक लेवें।

महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल…

*पुरुषोत्तम डहरे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़* *भोंगापाल बौद्ध चैत भूमि पर 2587 व बोद्ध जयंती धूमधाम से मनाया* *शिक्षा का ध्यान केंद्र और सड़क मार्ग सुधारने की छत्तीसगढ़ शासन को अपील की* कोंडागांव बौद्ध चैत्र भूमि ग्राम पंचायत भोगांपाल विकासखंड फसगांव जिला कोंडागांव व नारायणपुर,कांकेर तिनो जिले पर सिमा पर स्थित है।भोंगापाल बौद्ध क्षेत्र भूमि मेला की तरह कार्यक्रम आयोजित कीजिए है। भोंगापाल बौद्ध समिति व नारायणपुर बौद्ध समाज समिति के मार्गदर्शन पर बौद्ध मेला आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश बौद्ध महासभा के संरक्षक महादेव कवरे, और विशेष अतिथि झाड़ुराम सलाम, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, रूपचंद सलाम, कमलजीत आहूजा सिख समाज जिला अध्यक्ष,और बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद थे अतिथियों को आदिवासी वेशभूषा में निरर्थक दल के द्वारा स्वागत किया गया।जिसमें ज्ञानबोधी भंते और अतिथियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष परित्राण पाठ कर पंचशीलों झंडा रोहण किया गया और उपसीका उपासको के द्वारा खीर दान भोजन दान कराया गया। वैशाख पूर्णिमा 23 मई को होगी, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में उद्बोधन आयोजित की गई अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि भारत देश में हर वर्ग के निवासरत हर धर्म के लोग भी निवासरत हैं जो हमारे धर्म के के प्रति आस्था है और अलग-अलग मानने वाले भी है।बुद्ध धर्म इसाई धर्म मुस्लिम धर्म से पहले का बुद्ध मीय धर्म था। और नारायणपुर बौद्ध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध चैत भूमि भोंगापल में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा है ।छठवीं शताब्दी में यहां आना यह बताता है कि बस्तर संभाग बौद्धिक विचारधारा से रहा होगा बुद्ध विचरण कर रहे थे तब बुद्ध के शीश भी विचारण रहे होंगे तभी बुद्ध का चरण इस मार्ग से गुजरे होंगे ऐसा हम सब अनुमान लगा रहे हैं। और छठवीं शताब्दी में बौद्ध बिच्छू के द्वारा और यहां पर आना जाना रह है।बौद्ध चैत ग्रिह का निर्माण करना यह बताता है कि निश्चित रूप से बौद्ध काल में या बस्तर संभाग भी बौद्धिक विचारों से अभी बहुत रहा होगा भलीभूत रहा होगा यहां पर भी बौद्ध धर्म की बड़ी विचारधारा उनके विचार यहां पहले होंगे उनके बुद्ध के संदेश को मानने वाले लोग भी उसे कल में यहां रहे होंगे और इसके कारण यह क्षेत्र विकसित हुआ यहां पर शिक्षा का ध्यान का जिसे आधुनिक समय में हम लोग विपश्यना के रूप में भी जानते हैं निश्चित रूप से यह बौद्ध काल का बड़ा ध्यान केंद्र भी रहा होगा ऐसा हमको लगता है। पुरातत्व और संस्कृति विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।सन 1990/ 91 में जब इसका उत्खनन हुआ उसके बाद से लगातार बौद्ध धर्म के विचारक बौद्ध धर्म को मानने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्था के दो यहां पर आए हैं भारत देश में भी कथन वर्तमान की मानने वाले लोग इतिहासकार साहित्यकार यहां पर आए हैं। और उन्होंने इस होगा पल की पावन धरा जिसे हम सब बाते भूमि के नाम से भी जानते हैं यहां पर आकर उन्होंने इसका इसको देखा इसको जाना है हम छत्तीसगढ़ सरकार से भी या अनुरोध करते हैं भारतीय अनुरोध करते हैं कि वह इस ऐसे ऐतिहासिक पुरातात्विक जगह को उसका और ज्यादा विकास करें यहां पर इसका एक अच्छी बाउंड्री वॉल करें यहां पर शिक्षा के केंद्र के रूप में इसको डेवलप करें यहां पर ध्यान केंद्र शिक्षा केंद्र यहां पर इसकी स्थापना होना चाहिए और साथ ही साथ यहां की आवागमन को यहां पर जानेके लिए सड़कों का निर्माण करें ताकि विश्व में बुद्ध को मानने वाले दोस्त लोग यहां पर आ सके हमें गर्व होता है किस देश के प्रधानमंत्री जब विदेश में जाते हैं तो बड़े गर्व से वह कहते हैं कि मैं बुद्ध के देश से आया हूं बुद्ध का संदेश सदैव उसकी महत्व बरकरार रहेगी बुद्ध के संदेशों को हमेशा उतना ही महत्व मिलेगा जितना पुरातन काल में मिला है बुद्ध के काल में और बुद्ध के कल के बाद भी बुद्ध के संदेश और उनके मैतरी करुना का संदेश वह लोगों को देते रहे। इस कार्यक्रम में भंते ज्ञानबोधी, अनिल खोबरागड़े बुद्ध समिति अध्यक्ष, मनोज बागडे,उमेश रावत, मनीष ठावरे, नवीन महाजन, प्रमोद डोंगरे, गौतम रंगारी, कमलजीत आहूजा, पंकज, अमित कुमार कंबोले, ग्राम भोंगापाल के बौद्ध समिति अध्यक्ष फूल सिंह कोर्राम संतोष सलाम, रसोराम नाग, एवं बाबा साहेब सेवा संस्था के मुख्य सलाहकार पी पी गोंडाने, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, पुष्कर सिंह मांडवी,भुवन लाल मार्कंडेय, रमेश, पंचूराम ध्रुव, वह ग्रामवासी व उपासक उपाशीका उपस्थित रहे।

*पुरुषोत्तम डहरे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़* *भोंगापाल बौद्ध चैत भूमि पर 2587 व बोद्ध जयंती धूमधाम से मनाया* *शिक्षा का ध्यान केंद्र और सड़क मार्ग सुधारने की छत्तीसगढ़ शासन को अपील…

रविंद्र देवांगन-संवाददाता जिला शक्ति छत्तीसगढ़। मो नंबर 7566406755 *लोकसभा निर्वाचन 2024: मतगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* *मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेशन प्रभारी को दिया गया प्रशिक्षण* *प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और मतगणना दिवस को तालमेल के साथ कार्य करने किया गया प्रोत्साहित* सक्ती 24 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और टेबुलेशन प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 04 जून को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर व्यवस्था, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही मास्टर ट्रेनर तथा संबंधित अधिकारी से उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। इस दौरान सक्ती एआरओ श्री के एस पैकरा , चंद्रपुर एआरओ श्री बालेश्वर राम , जैजैपुर एआरओ श्री रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री विश्वास कुमार, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, टेबुलेशन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रविंद्र देवांगन-संवाददाता जिला शक्ति छत्तीसगढ़। मो नंबर 7566406755 *लोकसभा निर्वाचन 2024: मतगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* *मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर…

*पौने दर्जन सटोरिये पकड़ाए लेकिन खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ खाली* बलौदाबाजार:- मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ जिले में सट्टा मटका से एक का नब्बे बनाने का खेल बड़े पैमाने मे चलना किसी से छुपा नहीं है। जिसकी उच्च अधिकारीयों से शिकायत के बाद पुलिस कार्यवाही तो करती है लेकिन कार्रवाही केवल छोटे सटोरियों तक सीमित रह जाता है तथा पुलिस बड़े सटोरियों पर कार्यवाही से बचती नजर आ रही है। यह बात हम नहीं बल्कि पुलिस के द्वारा जुआ एक्ट के विरुद्ध की गई कार्यवाही ही कह रही है। दरअसल उच्च अधिकारी के सख्त निर्देश पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार द्वारा अलग-अलग मामलों में नौ सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया तथा उक्त कार्रवाही कों बड़ा आकड़ा बताते हुए पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन सट्टा खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ पूरी तरह से खाली है । सूत्रों के बताये अनुसार थाने की पुलिस उच्चाधिकारियों के सामने अपनी रुतबा बढ़ाने के लिए कार्यवाही में खाईवालों का अप्रत्यक्ष रुप से सहारा लेती है। क्योंकि उक्त कार्यवाही पर नजर डालें तो पौने दर्जन सटोरियों के पकड़े जाने के बाद भी खाईवालों तक पुलिस की पहुँच न बन पाना पुलिसया कार्रवाही पर कई तरह के सवालिया निशान लगा रही है। गुरुवार कों थाना प्रभारी अजय झाँ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी क़र उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में बताया गया की विशेष अभियान चलाकर बलौदाबाजार क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले 09 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों से पेन, कार्बन, सट्टा पट्टी, मोबाइल 06 नग एवं नगदी रकम ₹57,725 जप्त किया गया है एवं नगदी रकम सहित कुल रूपये 1,03,225 का मशरूका जप्त किया गया है।आरोपियों कों पाहंदा रोड बलौदाबाजार आरोपी के किराना दुकान के पास चौरा मे, ग्राम रसेडी मे आरोपी के किराना दुकान, भैंसापसरा बलौदाबाजार मे आरोपी के घर के सामने मे, यदु खम्हरिया, ग्राम लटुवा मे आरोपी के शटर वाले घर कमरा, ग्राम मोहतरा बजरंग चौक के पास, जनपद तिराहा के पास आरोपी के फल ठेला में, जनपद कार्यालय बलौदाबाजार के सामने आरोपी का सब्जी दुकान में सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 04 क जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तरा कुमार पिता कपुर दास रात्रे,दुलारू निषाद पिता बाबूलाल निषाद,लेमन प्रसाद पिता परस राम देवांगन,पवन टण्डन पिता प्रभुराम टण्डन, ईतवारी राम जांगडे पिता स्व. लेडगाराम जांगडे,राजू ध्रुव पिता शंकर लाल ध्रुव, खेलचंद यादव पिता पहर सिंह यादव,बालकिशन धृतलहरे पिता स्व. नाथू धृतलहरे तथा राजू साहू पिता लेखराम साहू है। जिले के उच्चाधिकारियों की डांट-फटकार के बाद थाने के द्वारा तो सट्टा और जुआ के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, लेकिन यह कार्यवाही सिर्फ कागजी खानापूर्ति में सिमट कर रह जाती है। कहने के लिए सट्टा और जुआ में कार्यवाही का आंकड़ा बढ़ जाता है। लेकिन परदे के पीछे से इस कार्य को खुलेआम तरीके से अंजाम देने वाले बिग बॉस खाईवाल पुलिस कार्रवाही से कोशो दूर स्वतंत्र घूमते नजर आतें है।

*पौने दर्जन सटोरिये पकड़ाए लेकिन खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ खाली* बलौदाबाजार:- मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ जिले में सट्टा मटका से एक का नब्बे बनाने का खेल बड़े…

*डायरिया के मरीजों से मिलने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचे विधायक संदीप साहू….मरीजों से हाल चाल पूछ डॉक्टर को बेहतर ईलाज करने दिए निर्देश….* *विधायक ने लोगों से किया अपील गर्मी अधिक खान पान का रखें विशेष ख्याल* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ पलारी। पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डायरिया से पीड़ित भर्ती मरीजों को देखने बीते कल देर रात अस्पताल पहुंचकर कसडोल विधायक संदीप साहू ने सभी वार्डों में मरीजों और उनके परिजनों से बात किया और हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों के परिजनों से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि बेहतर उपचार होगा और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। वही उन्होंने डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाप को साथ लेकर एक-एक मरीजों का स्वास्थ हिस्ट्री पूछा और मरीजों से उपचार को लेकर जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर और नर्स से कहा कि – डायरिया के मरीज का उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। एक – एक मरीजों का उपचार गंभीरता पूर्वक करें। मरीजों को जिस भी दवाई की जरूरत है वो सब अस्पताल से उपलब्ध कराए ।गांव से भी लगातार मरीज आ रहे है तो वहाँ निगरानी रखकर इन्हे गांव में ही खत्म करने की व्यवस्था करें। वही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात किया तो लोगो ने विधायक को बताया कि शादी में देर रात भोजन करना और धूप में खाली पेट रहने एवं बर्फ वाला ठंडा पानी, बर्फ का गोला खाने से तबीयत बिगड़ी है। जिसके बाद अस्पताल में है। विधायक साहू ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि गर्मी तेज है शादी- ब्याह का सीजन भी है तो लोग अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें। खान पान में ध्यान दे धूप और गर्मी से बचे क्योंकि बीमारी का ईलाज़ से ज्यादा उसके बचाव की जरूरत है। उन्होंने मरीजों के परिजनों से कहा कि बर्फ गोला और बर्फ वाली पानी पीने से बचे और ताजा एवं गर्म भोजन खाए, गर्म पानी पीए ताकि स्वास्थ खराब न हो। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के उपाध्यक्ष रोहित साहू उपस्थित रहें। यह जानकारी निज सचिव मनीष साहू ने दी।

*डायरिया के मरीजों से मिलने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचे विधायक संदीप साहू….मरीजों से हाल चाल पूछ डॉक्टर को बेहतर ईलाज करने दिए निर्देश….* *विधायक ने लोगों से…

You missed