कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में आज नए कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे।कांग्रेस के नए ऑफिस का मेन एंट्रेंस बदल सामने नहीं, बल्कि पीछे के दरवाजे से है। इसकी वजह भाजपा है। दरअसल, ऑफिस का फ्रंट एंट्रेंस दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। ऐसे में एड्रेस पर यह नाम आता, इसलिए पार्टी ने फ्रंट एंट्रेंस के बजाय बैकडोर एंट्री यानी पिछले दरवाजे से एंट्रेंस चुना, जो कोटला रोड पर खुलता है। 70 के दशक में कांग्रेस का ऑफिस डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर था। इसका एड्रेस 3, रायसीना रोड था। इसके ठीक सामने 6, रायसीना रोड पर अटल बिहारी वाजपेयी रहा करते थे, इसलिए कांग्रेस ने यहां भी बैकडोर एंट्री चुनी थी। Post Views: 100 Post navigation कुंभ के दौरान शाही स्नान के लिए जाते हुए नागा साधु खुद का किया पिंडदान… मुंबई पुलिस के द्वारा अपराधी को पकड़ने में की गयी भरपूर मदद की सराहना