विगत दिनों कोरबा अंचल में घटित आभूषण विक्रेता की हुई नृसंश हत्या के मामले में कोरबा पुलिस को प्रशंसनीय सफलता मिली हैं। घटना के कुछ अपराधियो को पहले ही बंदी बना लिया गया था, किंतु मास्टर माइंड आरोपी जिसका नाम सूरज पुरी गोस्वामी बताया गया हैं, जो अपराध के बाद फरार होने में सफल हो गया था।
फरार आरोपी के संबंध में जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी पतासाजी कर रही थी, तब पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वह पकड़े जाने के डर से मुंबई भाग गया है। सूचना पर मुंबई पुलिस से मदद लेकर टीम ने मुंबई जाकर आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी को पनवेल मुंबई से 15 जनवरी तक की अवधि के ट्रांजिट रिमांड पर 14 जनवरी को कोरबा लाया गया।
सूरज पुरी गोस्वामी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि इसकी तथा इसके भाई आकाश पुरी की आर्थिक स्थिति खराब थी। कही काम नही मिल रहा था। आकाश पुरी ने नयी बुलेट खरीदी थी। जिसकी किश्त भी नही पटा पा रहा था। इन सब आर्थिक तंगी के कारण लूटपाट की योजना बनाई और वारदात करते समय पहचान लिये जाने के कारण गोपाल राय सोनी की हत्या कर देना बताया।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद कोरबा में एक अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी किंतु मामले की विवेचना अत्यंत ही आधुनिक तकनीकी और सुविधाओं का सहारा लेकर किया गया। मामले में संलिप्त अपराधियो में से अधिकांश को तो पहली ही पकड़-धकड़ में जकड लिया और अपराध के सरगना को भी जल्दी ही मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस अपराध की गहन विवेचना और सक्रिय परिणामकारी
अनुसंधान की प्रशंसा की।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed